Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने से इनकार करने पर भाजपा ने मनपा में सत्ताधारी शिवसेना के खिलाफ की तीखी टिपण्णी

ठाणे [ इमरान खान ] बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने से इनकार करने के मुद्दे पर मनपा ने सत्ताधारी शिवसेना के खिलाफ भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि एक ओर केंद्र सरकार मदद मांगना और दूसरी तरफ केंद्र की विकास योजना का विरोध करना यह मानसिक दिवालियेपन की पहचान है।

               एड. डावखरे ने कहा है कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 0 . 38 .49 हेक्टेयर जमीन केंद्र सरकार ने मनपा से माँगा था। जिसे मनपा की सत्ताधारी शिवसेना ने प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। मुंबई मेट्रो के आरे कारशेड का विरोध किया। अब बुलेट ट्रेन के लिए जगह देने का प्रस्ताव को मनपा की सत्ताधारी शिवसेना ने नामंजूर कर दिया है। एड डावखरे से सवाल उठाया है कि  विकास योजनाओं का विरोध कर मुंबई व ठाणे को आप किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने शिवसेना नेताओं को आत्मपरीक्षण करने की सलाह दी है। एड डावखरे ने कहा है कि स्मार्ट सिटी   योजना के लिए केंद्र सरकार ने ठाणे मनपा को    196 करोड़ रूपये दिया है। ठाणे मनपा में शिवसेना की सत्ता है लेकिन स्मार्ट सिटी की क्या अवस्था है। इस पर शिवसेना की उत्तर देने चाहिए। एड. डावखरे ने कहा है  कि शराब विक्रेताओं का व्यवसाय 50 फीसदी हुआ उन्हें राज्य की आघाडी सरकार ने 50 फीसदी लाईसेंस शुल्क में छुट दिया है। वहीँ आम नागरिकों को कोई रियायत नहीं दी जा रही है। लाक डाउन के दौरान लाखो नागरिकों के ऊपर बिजली बिल का भार थोप दिया।  सरकार ने मंदिर व धार्मिक स्थल खोलने से पहले बार खोलने की अनुमति दी। राज्य की आघाडी सरकार को आम नागरिकों की परवाह नहीं है।

संबंधित पोस्ट

शिक्षा क्षेत्र में क्रन्तिकारी कार्य करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद को आईआईटी समेत उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना का श्रेय

Aman Samachar

खारघर में अनेक उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं ने किया शिवसेना में प्रवेश

Aman Samachar

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईज 4.0 सुधार सूचकांक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का प्रथम स्थान

Aman Samachar

सरकारी व निजी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फ़ोर्स की बैठक में मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

ठाणे मनपा वार्ड संरचना प्रारूप योजना की घोषणा

Aman Samachar

कमिंस इंडिया और BITS पिलानी डिजिटल युग की निर्माण तकनीकों के लिए कमिंस कर्मचारियों को दक्षता के प्रति प्रयासरत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!