Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा बायपास मार्ग का शिक्षा महर्षि ए आर कालसेकर नामकरण करने की मनपा से मांग 

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंब्रा बायपास मार्ग को शिक्षा महर्षि ए आर कालसेकर का म देने की मांग परिवहन समिति सदस्य व मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष शमीम खान ने किया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कालसेकर अस्पताल व कालसेकर कालेज शुरू कर मुंब्रा कौसा में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।  मुंब्रा कौसा जैसे इलाके में शिक्षा  की रोशनी फैलाने का काम किया है। जिनकी सेवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए बायपास का उनके नाम पर नामकरण किया जाए।

                मनपा परिवहन समिति सदस्य  शमीम खान ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ,विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान व राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला को निवेदन देकर नामकरण करने की मांग किया है। खान ने कहा है कि कालसेकर ने मुंब्रा कौसा जैसे इलाके में कालेज व अस्पताल शुरू कर यहाँ के नागरिकों को आरोग्य व शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराया है। कालसेकर कालेज होने के चलते मुंब्रा कौसा व आसपास के बच्चों ख़ासकर लडकियों को शिक्षित बनाने में ए आर कालसेकर की महत्वपूर्ण भूमिका है।  उनकी समाज सेवा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मुंब्रा में अस्पताल व स्कूल चल रहे है। वहीँ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कालसेकर ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस बारे में स्थानीय विधायक व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड की सहमति लेकर बायपास मार्ग के कालसेकर मार्ग नामकरण करने की मांग किया है। बायपास का कालसेकर के नाम कर उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने से दुसरे लोग भी आगे आयेंगे।

संबंधित पोस्ट

विधवाओं की अमानवीय प्रथा समाप्त करने के ऐतिहासिक फैसले को देश भर में लागू करने की मांग

Aman Samachar

मुलुंड के श्री केअर वृद्धाश्रम में गर्म कपडे , राशन व दवाओं का वितरण 

Aman Samachar

कोविड 19 के टीकाकरण के लिए नवी मुंबई मनपा पूरी तरह सुसज्ज – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

वर्ष 2024 के चुनाव में विपक्ष को नहीं मिलेगा कोई उम्मीदवार – चंद्रशेखर बावनकुले

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

एडवोकेट यासीन मोमिन रईस हाई स्कूल के चेयरमैन नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!