Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जनजागरण के लिए आन्दोलन करना पड़ेगा। अपनी सरकार रहते हुए भी कलस्टर योजना के लिए भूख हड़ताल और मोर्चा निकला था। जनता के हितों के हमें लड़ना है।  इस आशय का आवाहन करते हुए राकांपा नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड ने कहा की आन्दोलन से  युवा नेता तैयार होते हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के कार्यों की सरहना करते हुए उत्साह बढाने का प्रयास किया है।

               राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख ने पार्टी के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एमआयएम के अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी हमेश आक्रामक व हिंसा भड़काने वाला भाषण देकर दो समुदायों के बीच फूट डालने का काम करते हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं किया जाता है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के गढ़ में एमआयएम के लोग हिंसक भाषण करते हैं और दंगा भड़काने का प्रयास  जाता है। इसका अर्थ भाजपा की सुपारी लेकर लेकर दंगा भड़काया जा रहा है।  ठाणे शहर के एनकेटी सभागृह में आज राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राकांपा युवक शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर ,युवक रोजगार सेल ओमकार माली ,नगर सेवक जितेन्द्र पाटील ,महिला कार्याध्यक्ष सुरेखा पाटील , परिवहन सदस्य मोहसिन शेख ,विद्यार्थी   अध्यक्ष प्रफुल्ल काम्बले ,संदीप जाधव ,युवक प्रदेश महासचिव वीरू वाघमारे ,नगर सेवक अशरफ पठान शानू ,विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्रीकांत भोईर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष शेख ने कहा कि हम खुद अल्पसंख्यक समाज से हैं। जिम्मेदारी से बोल रहा हूँ कि देश में भाजपा हिन्दू – मुस्लिम में फूट डालने का काम शुरू किया है। इसके लिए वह एमआयएम का उपयोग कर रही है। ओवैसी खुद और पूर्व विधायक वारिश पठान भाजपा के प्रभाव वाले इलाकों में जाकर समाज में द्वेष फ़ैलाने वाले भाषण देते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार जैसे नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमें दर्ज करने वाली केंद्र सरकार ओवैसी और पठान के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं कराती है। इससे भाजपा और एम  आयएम की मिलीभगत होने का स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि   चुनाव निकट आते ही हिन्दू –   मुस्लिम और लव जेहाद जैसे मुद्दे उछालकर ओवैसी भाजपा के एजेंडे को आगे बढाने का काम करते हैं। ज ओवैसी कह रहे हैं की कांग्रेस – राकांपा ने मुसलमानों  लिए क्या किया है। तो एमआयएम ने 70 वर्षों में ओवैसी को ही सांसद बनाया है जबकि 21 वर्ष की राकांपा ने अनेक मुस्लिमों को राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सिर्फ शरद पवार एक मात्र टक्कर देने वाले नेता हैं। यही कारन है कि उनका नाम यूपीए के अध्यक्ष के लिए चर्चा में आ रहा है जिससे युवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह में युवकों को   बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करना है। आगामी 2024 में केंद्र सरकार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है।
Attachments area

 

संबंधित पोस्ट

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने ‘डाइवर्सएबिलिटी’ वीक मनाया

Aman Samachar

उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बच्चों को कांपी और स्टेशनरी कीट वितरित

Aman Samachar

पीएनबी ने अधिक मूल्य वाले चेक के लिए सत्यापन प्रणाली को किया अनिवार्य

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

Aman Samachar

पी.राजेंद्रन शापूरजी पालनजी रियल एस्टेट में मुख्य बिक्री और विपणन अधिकारी के रूप में हुए शामिल

Aman Samachar

मानसून के दौरान सभी प्राधिकरण सातों दिन चौबिस घंटे सतर्क रहें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!