Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रसोई गैस दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] रसोई गैस दर वृद्धि के केंद्र सरकार के विरोध में राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर आन्दोलन किया है। महिलाओं ने चूल्हे पर सब्जी पकाकर केंद्र सरकार की रसोई गैस दर वृद्धि का निषेध किया। महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर दर वृद्धि वापस लेने की मांग किया है।

                    राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के आदेश व शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में राकांपा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने चूल्हा जलाओ आन्दोलन किया। महिलाओं ने कहा कि केंद्र व राज्यों की सत्ता में आने के बाद भाजपा की सरकार लगातार गैस दर वृद्धि  है। सत्ता न आने पर भाजपा ने पांच वर्ष जीवन आवश्यक वस्तुओं  कि दर स्थिर रखने ,महिलाओं को स्वतन्त्र यातायात सुविधा देने , महिलाओं की सुरक्षा जैसे अनेक आश्वासन दिया। अनेक वादों के बावजूद भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया। गैस दर वृद्धि से महिलाओं का आर्थिक बजट गड़बड़ा गया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं को दर वृद्धि कर भारी संकट में डालने का कार्य कर रही है। केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार का हम सब महिलाओं ने निषेध करने के लिए चल्हा जलाकर आज निषेध किया।  हमारी मांग है कि सरकार दर वृद्धि वापस ले और महिलाओं से किये वादे पूरा करे। राकांपा महिला कार्याध्यक्ष सुरेखा पाटील ने गैस दर वृद्धि के मुद्दे पर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना किया। च्ल्हा जलाओ आन्दोलन में ब्लाक अध्यक्ष ज्योति निन्बर्गी ,भानुमती पाटील ,माधुरी सोनार ,अनुश्री देशमुख ,मंजू येरुनकर , स्मिता परकर ,सबिया दीदी ,अपर्णा पाटील ,बलीयताई ,शुभांगी कोलपकर , वंदना हुन्ड़ारे ,   वंदना लांडगे , सुवर्णा खिलारे ,हाजी बेगम ,गायत्री आर्यमाने ,मन्दाकिनी ,रासकर ,स्वाती तिलक ,नीलम गायकवाड , सकीना खान ,वनिता भोर सुजाता घाग ,शैलजा पवार समेत बड़ी संख्या में राकांपा महिला कार्यकर्ता शामिल थी।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

राकांपा के रक्तदान शिबिर में दो तृतीय पंथियों समेत 271 लोगों ने किया रक्तदान 

Aman Samachar

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त ठाणे में संगीतमय श्री राम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

Aman Samachar

महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार आंदोलन

Aman Samachar

मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी पद पर कनिष्ठ डॉक्टर की नियुक्ति से आरोग्य यंत्रणा चरमराई

Aman Samachar

पीएनबी को दूसरी तिमाही में फायदा, कारोबार में 78 फीसदी बढ़ोतरी

Aman Samachar

फलों के जूस की बिक्री वाले ज्युस सेंटर पर मनपा की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!