Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ] कांग्रेस को अधिक से अधिक मजबूत करने के लिए हम सबकों मिलकर पूरी सक्रियता से प्रयास करने  आवश्यता है। पार्टी के सभी सेल व विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से शीघ्र ही एक मार्गदर्शन  शिबिर का आयोजन किया जायेगा।  इस आशय का आवाहन  ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण ने कांग्रेस के 136 स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए किया है।

                   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना  दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एड चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का बहुत ही आदर युक्त स्थान है। देश की आजादी से लेकर केन्द्र व राज्यों की सत्ता न रहते कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्र और जनहित के कार्य किए हैं। कांग्रेस ने देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया है। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा करने की अपेक्षा  हम ठाणे में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हम क्या कर रहे हैं और हमें आगे क्या क्या करना है। इस पर हमें न सिर्फ चर्चा करना है बल्कि विचार मंथन करने की जरुरत है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। आगामी मनपा आम चुनाव में  कांग्रेस किस तरफ सफल होगी और उसके लिए क्या करना है। इस पर सभी  ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता राम भोसले ,महेंद्र म्हात्रे ,सुरेश खेड़े पाटील व मोहम्मद अब्दुल्ला आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सञ्चालन शहर महासचिव व प्रवक्ता सचिन शिंदे ने किया। प्रदेश सदस्य राजेश जाधव ,सुखदेव घोलप ,महिला अध्यक्ष शिल्पा सोनोने , रेखा मिरजकर , उपाध्यक्ष   भालचंद्र महाडिक ,रमेश इन्दिसे ,विजय बनसोडे , धर्मवीर मेहरोल ,ब्लाक अध्यक्ष संदीप शिंदे ,राजू शेट्टी ,राजू हैबती , हिदूराव गलवे ,प्रसाद पाटील ,शिरीष घरत , जिया शेख ,महेश पाटील आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

Aman Samachar

 लगभग 70% हार्ट अटैक समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से

Aman Samachar

 जीवनसंगी खोजने में मदद करने के लिये मराठी और ९ अन्य भाषाओं में शादी ऐप Jodii लॉन्च

Aman Samachar

भाजपा महिला मोर्चा की ठाणे शहर अध्यक्ष बनने मृणाल पेंडसे का स्वागत

Aman Samachar

आनलाईन मतदाता पंजीकरण में फर्जीवाडा करने वाले 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

अखिल भारतीय वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम खान का विक्रोली में सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!