Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बाबा रामदेव का योग शिबिर व महिला सम्मेलन शुक्रवार 25 नवम्बर को ठाणे में

 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फाडनवीस होंगे मुख्य अतिथि

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] योगगुरु स्वामी बाबा रामदेव का योग शिबिर शुक्रवार 25 नवम्बर को ठाणे में आयोजित किया गया है। दुसरे सत्र में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फाडनवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस आशय की जानकारी चन्द्रकुमार जाजोडिया और राकेश मोदी ने दी है।

           उन्होंने बताया कि ठाणे के बालकुम ढोकाली के हाइलैंड गार्डन मैदान में शुक्रवार को सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे के दौरान बाबा रामदेव का योगशिबिर होगा। इसके बाद उसी स्थान में बाबा रामदेव की शिष्या साध्वी आचार्या डा देवप्रिया के मार्गदर्शन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके आयोजक पतंजलि योगपीठ , हरिद्द्वार , महिला पतंजलि योग समिति मुंबई एवं मधुसुदन ग्रुप मुंबई की ओर से पूरी तैयारी की गयी है। मोदी ने बताया कि वर्ष 2016 में ठाणे के दादोजी कोडदेव स्टेडियम और पटनी ग्राउंड में बाबा रामदेव का योग शिबिर का आयोजन किया गया था।  दोनों शिबिर में ग्राउंड भर गया था। लोगों को स्वस्थ्य व निरोगी बनाने और मिलावटी खाद्य पदार्थ से दूर रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया है।                     पारिवारिक कलह दूर करने , पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने , भारतीय भाषा में वैदिक शिक्षा के माध्यम से डाक्टर , इंजिनियर बनाने का प्रयास किया जायेगा जिससे हमारे देश के डाक्टर , इंजिनियर देश छोड़कर विदेश नहीं जाएँ। मिलावटी खाद्य पदार्थ से बचने और कम खर्च में देशी दवा उपचार को बढ़ावा देने का प्रयास पतंजलि के माध्यम से किया जा रहा है। पतंजलि में गरीबों का कम दर में उपचार किया जाता है। आज विश्व के 200 देशों में बाबा रामदेव ने आयुर्वेद को मान्यता दिलाई और योग को पहुँचाया है। चन्द्रकुमार जाजोडिया और राकेश मोदी ने पास लेकर शिबिर में आने की अपील किया है उन्होंने कहा है कि एक पास पर चार लोगों के प्रवेश की व्यवस्था है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए जलपान , भोजन आदि का प्रबंध किया गया है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

Aman Samachar

स्कूल खुलने के पहले दिन शिक्षा मंत्री ने मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों का किया स्वागत 

Aman Samachar

भिवंडी में 7 दिन पूर्व हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

हली बरफ परिवार को कपिल पाटील फाउंडेशन से 21000 रूपये की आर्थिक मदद 

Aman Samachar

कोरोना काल में स्वास्थ्य मंदिर खुलने पर जनता देगी आशीर्वाद -मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने यामी गौतम को दिवाली कैंपेन ‘नई दिवाली नई सोच’ के लिए जोड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!