Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोपरी रेलवे पुल पर 16 जनवरी से दो चरणों लगाया जायेगा गार्डर

ठाणे [ युनिस खान ] कोपरी रेलवे पुल पर 16 व 17 जनवरी की रात गर्डर लगाने का काम शुरू किया जायेगा। 16 , 17 जनवरी व 24 , 25 जनवरी को दो चरणों में गार्डर लगाने का कार्य किया जाने वाला है। यातायात पुलिस की अनुमति मिलने से गार्डर लगाने के कार्य को गति मिलने वाली है।

                   सांसद राजन विचारे ने बताया कि कोपरी रेलवे पुल के निरिक्षण दौरे में 18 नवम्बर 2020 को रेलवे अधिकारीयों से कोपरी पुल का गार्डर का काम दिसंबर के अंत तक कराने का अनुरोध किया था। गार्डर लगाने के कार्य को यातायात पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर रेलवे अधिकारीयों ने जानकारी दिया। जिसके बाद यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील से चर्चा किया।  उन्होंने यातायात पुलिस ने कोपरी पुल का गार्डर लगाने के लिए रेलवे को अनुमति दे दी। अब शनिवार 16 जनवरी व रविवार 17 जनवरी को आनंद नगर भूमिगत मार्ग पर 35 मीटर के 7 गर्डर का एमएमआरडीए के माध्यम से कार्य किया जायेगा। इसके बाद 24 व 25 जनवरी को 65 मीटर के 7 गार्डर लगाने का काम किया जायेगा। गार्डर लगाने के लिए यातायात पुलिस ने उक्त चारों दिन वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था दिया है। सांसद विचारे ने रेलवे पुलिस के गार्डर लगाने के कार्य के चलते होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया है।

संबंधित पोस्ट

 चेन्नई में 14 नए न्यूबर्ग एडवांस्ड एंड अफोर्डेबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर खोलने की घोषणा की

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र से राकांपा अजीत पवार के उम्मीदवार नजीब मुल्ला ने दाखिल नामांकन 

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव व बत्तकमा उत्सव सादगी के साथ मनाने का पुलिस ने किया आवाहन

Aman Samachar

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

अपना दवाखाना में शुरू टीकाकरण केंद्र का दौराकर नगर विकास मंत्री ने की मनपा की सराहना

Aman Samachar

दिवा इलाके में 39 अनधिकृत गोदामों पर मनपा की बेदखली की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!