Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किसान विरोधी कानून में बदलाव करने तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर आन्दोलन करती रहेगी – विश्वजीत कदम

ठाणे [ युनिस खान ] आन्दोलन कर रहे किसानों के साथ कांग्रेस   मजबूती से खड़ी है जबतक कृषि संबंधी तीनों कानून केंद्र की भाजपा सरकार वापस नहीं लेती कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आन्दोलन करते रहेंगे। इस आशय का संकेत महाराष्ट्र के कृषि राज्य मंत्री विश्वजीत कदम ने दिया है।

              राज्यमंत्री कदम ठाणे में वरिष्ठ पत्रकार मधुकर भावे की पत्नी के निधन के बाद उन्हें सांत्वना देने उनके निवास में आये थे। इसके बाद वर्तक नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने भेट दिया। इस दौरान ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ,महासचिव सचिन शिंदे ,पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल सालवी , मनपा प्रभाग समिति अध्यक्ष दीपाली भगत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने किसान आन्दोलन मुद्दे पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जिस तरह निर्देश दिया है उसके अनुसार किसान विरोध न बदलो या स्थगित करो। ऐसे मांग कांग्रेस की ओर से की जा रही है। जब तक केंद्र की भाजपा सरकार कृषि संबंधी कानून बदलती नहीं कांग्रेस सड़क पर उतरकर आन्दोलन करती रहेगी। राज्य मंत्री कदम ने  बर्ड फ्लू के मुद्दे पर कहा कि राज्य में बर्ड फ्लू का रोग शुरू है कुछ जिलों में सिम्पटम सामने आये है। इसका सामना करने  के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सज्ज है। इसके बारे में मुख्यमंत्री उद्धव  ठाकरे ने बैठक किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के दुग्ध विकास व पशुसंवर्धन मंत्री सुनील केदारे ने भी बैठक लेकर  स्तर पर सभी अधिकारीयों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए कडा कदम उठाने के लिए राज्य सरकार तैयार है। इससे होने वाले नुक्सान की क्षतिपूर्ति करने के लिए स्थानीय उत्पादक या किसानों को मदद की जरुरत होने पर राज्य सरकार इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। सामान्य नागरिक ,नौकरीपेशा वर्ग , किसान , कारोबारी को नुकसान सहन करना पद रहा है। अनेकों को आर्थिक नुक्सान झेलना पडा है लेकिन धीरे धीरे देश और राज्य कोरोना संकट से उबार रहा है। आने वाले समय में महाराष्ट्र मजबूती से खड़ा होकर विकास की दृष्टि से सकारात्मक कदम बढ़ाएगा ऐसा विश्वास राज्य मंत्री कदम ने व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से शहर में जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव मुहीम शुरू

Aman Samachar

मनपा स्कूल क्रमांक 7 की जमीन निजी ट्रस्ट को देने की बजाय मनपा स्कूल , कालेज बनाये – विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

म्हाडा सोसायटियों की समस्या सुलझाकर राकांपा ने नागरिकों को दी राहत  – आनंद परांजपे

Aman Samachar

ठाणे ,पालघर ग्रामीण विकास के लिए डहाणू कल्याण रेल मार्ग की मांग उठी

Aman Samachar

कलवा स्वीमिंग पूल व स्मशानभूमी का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और ऑरियोनप्रो सॉल्यूशंस द्वारा कार्यान्वित ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!