Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

मुंबई [ युनिस खान ] महिला किसान दिवस के उपलक्ष में मुंबई महिला कांग्रेस की ओर से   दादर मार्केट में अध्यक्षा डॉ अजंता यादव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर किसान आन्दोलन का समर्थन किया है।
             केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये तीनों किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर चलाये जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन घोषित किया है। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस महासचिव स्मिता चौधरी, सना कुरेशी, रीना पाटील (अध्यक्षा-ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस), अपर्णा रॉय (महासचिव), बबिता गुप्ता (उपाध्यक्ष), राजश्री जंगम, गीतांजलि तोरसेकर, वैशाली गावड़े एवं तालुका, ब्लॉक महिला कांग्रेस की नेता उपस्थित थी। प्रदर्शनकारी महिलायें नारे लगाते हुए विविध प्रकार की मांग कर रही थी जिसमें तीनों बिल  तत्काल वापस लिया जाय। अडानी,अम्बानी की दलाल,मोदी सरकार इस्तीफा दो ,
नही चलेगी,नही चलेगी,तानाशाही नही चलेगी। अन्नदाता किसानों से जो टकरायेगा, चूर चूर हो जायेगा।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में कम से कम 50 हजार ग्राहकों को विशेष ऋण माफी योजना का मिलेगा लाभ

Aman Samachar

निमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु रोकने के लिए सांस अभियान

Aman Samachar

व्यापारी से दिनदहाड़े पौने तीन लाख रुपये की लूट . घटना सीसीटीवी में कैद 

Aman Samachar

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज

Aman Samachar

वैक्सीनेशन आन व्हील ठाणे जिला न्यायालय में , पालकमंत्री व महापौर ने वकीलों से स्थापित किया संवाद

Aman Samachar

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

Aman Samachar
error: Content is protected !!