Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली बिल का भुगतान न करने वालों को नोटिस देने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा निकालकर महावितरण कार्यालय ताला लगाने का किया प्रयास 

ठाणे [ युनिस खान ] बिजली ग्राहकों के कनेक्शन खंडित करने की महावितरण की ओर से नोटिस जारी करने को लेकर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर ने नेतृत्व में मोर्चा निकला।  मोर्चे में शामिल नेताओं ने वागले इस्टेट महावितरण कार्यालय में ताला लगाने का प्रयास किया लेकिन कड़ी पुलिस सुरक्षा के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली।

         एड डावखरे ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली बिल में राहत देने का अपना आश्वासन पूरा न कर उलटे कनेक्शन काटने की कार्रवाई का समर्थन किया है। बिजली का कनेक्शन काटने की नोटिस से ग्राहकों में चिंता फ़ैलाने लगी है। कोरोना संकट के दौरान नागरिकों को अधिक बिजली का बिल भेजने का भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है वहीँ महावितरण की ओर से बिजली की अधिक बिल भेजकर कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है।  सरकार से नागरिकों को राहत देने  मांग की जा रही है।  महावितरण अब ग्राहकों को राहत देने की बजाय कनेक्शन खंडित करने की नोटिस दे रही है।  जिसके खिलाफ आज भाजपा की ओर से वागले इस्टेट महावितरण कार्यालय पर मोर्चा निकालकर ताला लगाने का प्रयास किया गया।  मोर्चे में मनपा में भाजपा गटनेता संजय वाघुले ,प्रदेश उपाध्यक्ष माधवी नाईक , सचिव एड. संदीप लेले ,नगर सेवक सुनेत जोशी , महिला मोर्चा अध्यक्षा मृणाल पेंडसे ,  पूर्व नगर सेवक राजकुमार यादव ,भाजपा युवा मोर्चा के सारंग मेढेकर ,  विजय रमेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

खाद्य व्यापारियों के लिए सात अक्टोबर तक पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान – जिलधिकारी 

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर एड शर्मा की स्मृति में चौथा पुरस्कार कानूनविद को दिया जायेगा

Aman Samachar

एशिया के सबसे बड़े शो बीटीएस 2024 के 27वें संस्‍करण की घोषणा  

Aman Samachar

 चेन्नई में 14 नए न्यूबर्ग एडवांस्ड एंड अफोर्डेबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर खोलने की घोषणा की

Aman Samachar

फ़नस्कूल ने भारत में रूबिक क्यूब बनाने और वितरित करने के प्राप्त किए अधिकार

Aman Samachar

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar
error: Content is protected !!