Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

न बैंड बाजा न शहनाई बगैर दहेज की शादी सम्पन्न

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] उत्तर यादव युवा संघ द्वारा 23 वां यादव महोत्सव के उपलक्ष्य में सामूहिक विवाह अंतर्गत बगैर दहेज व बगैर बैंड बाजा की अनोखी शादी वरालदेवी रोड पद्मानगर स्थित नारायण गुरु हाल में संपन्न हुई. एकदम सादे तरीके से बेहद कम खर्च में हुई शादी भिवंडी शहर के साथ मुंबई व उपनगरों में चर्चा का विषय बनी है.
           गौरतलब हो कि जौनपुर निवासी  रामचंद्र यादव भिवंडी में पावरलूम कारखाने में कार्य कर परिवार की आजीविका चलाते हैं.कोरोना से पावरलूम कारखानों में आई भयंकर मंदी व बंदी के कारण आर्थिक तंगी के शिकार होने की वजह से उनकी सुपुत्री अनिता यादव का विवाह करने में अक्षम थे.उक्त जानकारी मिलते ही उत्तर यादव युवा संघ  राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य सूरजपाल यादव नें मानवता की मिशाल पेश करते हुए शादी में लगने वाला खानपान सहित अन्य जरूरी खर्च की जिम्मेदारी उठाते हुए 23 वां यादव महोत्सव के उपलक्ष्य में सामूहिक विवाह अंर्तगत शादी को संपन्न कराने का पुनीत कार्य किया  शादी में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों ने कन्यादान में पांव पूजकर उपहार भेट दिए. उक्त अवसर पर अध्यक्ष अमरजीत श्रीनाथ यादव, राष्ट्रीय महासचिव विजयबहादुर यादव, अशोक यादव, रविन्द्रनाथ यादव, अभय यादव, झुल्लुर यादव, प्रकाशचंद यादव, शशिकांत यादव, रामाशंकर यादव,डाक्टर एनएल यादव, पी डी यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.
            कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य सूरजपाल यादव, लल्लन यादव, श्यामपाल यादव समेत भिवंडी जिला कमेटी से जुड़े तमाम सदस्यों का रहा है.शादी समारोह अवसर पर नेवी में एसएसआर पद पर नवनियुक्त रोहित चंद्रेश यादव व बगैर दहेज,बैंड बाजा विवाह के सूत्रधार आचार्य सूरजपाल यादव के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सत्कार किया गया. सूरजपाल यादव ने भारी महंगाई के दौर में खर्चे से बचाव की खातिर समाज के अन्य वर्गों से भी बगैर बैंड बाजा एवं दहेज की शादी किए जाने का आह्वान किया है.

संबंधित पोस्ट

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन के नेता ,पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

गुजरात के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (UCB) ने किया भारत के अपने पीअर्स की तुलना में बेहतर एनपीए नियंत्रण

Aman Samachar

देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने के निर्णय का परशुराम सेना ने किया स्वागत

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान का राज्य स्तरीय अमृत सिटी का प्रथम पुरस्कार विजेता बनी ठाणे मनपा

Aman Samachar

लायंसगेट प्ले ने ‘हिकप्स एंड हुकअप्स’ सीज़न 2 किया घोषित; लारा दत्ता व प्रतीक बब्बर निभाएंगे मुख्य भूमिका

Aman Samachar
error: Content is protected !!