Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शुभ मुहूर्त किया गया

गोपालगंज (बिहार) ,  कौशाम्बी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शुभ मुहूर्त जलालपुर दुर्गामंदिर गोपालगंज में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुचायकोट गोपालगंज जिलापरिषद सदस्य लालबाबू साह,जलालपुर मुखिया मृत्युंजय सिंह,राजू सिंह,भैरव सिंह,धर्मेंद्र सिंह,चंदन सिंह,नवनीत सिंह मौजूद थे।वेब सीरीज के निर्देशक संदीप मिश्रा नेता जी ने बताया कि यह वेब सीरीज लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनाई जा रही हैं।जो बनने के तुरंत बाद रिलीज की जाएगी।यह वेब सीरीज कई एपिसोड्स में निर्मित की जाएगी।जिसकी कहानी भरपूर मनोरंजक व रोमांचक हैं।मुहूर्त के साथ ही शूटिंग भी शुरू की जाएगी।जो आगामी समय में जल्द ही रिलीज भी की जाएगी।
इसके निर्माता भोला कौशाम्बी,निर्देशक संदीप मिश्रा नेता जी,सहायक निर्देशक विवेक पाल,कथा भोला कौशाम्बी,पटकथा व संवाद नौशाद खान,डीओपी अफजल अली,मैकअप मैन नीरज कुमार,कार्यकारी निर्माता हासिम खान व पीआरओ कुमार युडी और अरविंद मौर्या हैं।इस वेब सीरीज में राजेश शुक्ला, जीत रस्तोगी,मनोज अर्पण, अयाज़ खान, आशु सिंह, इरफान अहमद, राजु तिवारी, जय गुप्ता, नागेन्द्र तिवारी, वन्दना पाण्डेय, सृष्टि उत्तराखंडी, शिवानी शुक्ला, सुरज सोनकर, रमेश सिंह मौर्यवंशी, राजकिशोर दुबे, संतोष मिश्रा, विद्या प्रसाद, राम सुरत दिलवाला आदि कलाकार प्रमुख रूप से नजर आयेंगे।

संबंधित पोस्ट

कोकण विभाग के चार जिलों में 7 नए डायलिसिस सेंटर शुरू करने का निर्णय

Aman Samachar

किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

एनईएमएल के लिए क्लीयरिंग बैंक बनने के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनईएमएल के साथ किया एमओयू साइन

Aman Samachar

सीएसआर पहल के रूप में 170 किलोवाट सौर ऊर्जा ग्रिड की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये का योगदान

Aman Samachar

बिजली गुल की समस्या को लेकर राकांपा ने लगाया कार्यालय पर ताला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!