Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस कठोर कार्रवाई अभियान चलाये – मकरंद अनासपुरे

ठाणे [ युनिस खान ] यातायात नियमों का पालन कराने व सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस कठोर कार्रवाई अभियान चलाये। इस आशय का सुझाव अभिनेता मकरंद अनासपुरे ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित बाईक रैली कार्यक्रम के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों यातायात नियमों की जानकारी होने व जगह जगह फलक लगाने के बावजूद नियमों के पालन की बजाय नियम तोड़ने की स्पर्धा जैसे लगती है।  इसके लिए कठोर कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है।

                  ठाणे यातायात पुलिस की ओर से आयोजित सुपर बाईक रैली के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए उन्होंने लागों से यातायात नियमों का पालन करने का आवाहन किया।  कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर , संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेश मेखला , पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली ,अभिनेता अभिजीत खांडकेकर ,अभिनेत्री अनीता दाते ,ठाणे यातायात पुलिस के ब्रांड अंबेसडर , मंगेश देसाई , यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। आज सुबह आठ बजे सुपर बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया।  इसमें हर्ले , डेविडसन , डुकाटी , बीएमडब्ल्यू , यामहा ,रायल इनफिल्ड , निजा , कावासाकी ,अप्रिलिया ,जैसी करीब 300 सुपर बाईक शामिल थी। बाइकर्स शहर करीब 20 किमी की दूरी तय कर लोगों को सुरक्षा का सन्देश दिया। बाईक रैली का शहर के दस स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अभिनेता खांडकेकर ने कहा कि महानगरों के विस्तार के साथ सडकों का भी विस्तार हुआ है। सडकों पर खड्डे भी है खड्डों से आज तक अनेक दुर्घटनाओं में लोगों को जान गवाना पड़ा है। ऐसी दुर्घटनाओं से संपूर्ण परिवार बर्बाद हो जाता है। अपनी सुरक्षा का ध्यान व दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई आगे नहीं आता है यह जिम्मेदारी अपने को ही लेना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण काल में हम मुंह पर मास्क लगाना और सेनिटायजर का उपयोग करना सिखा है। इसी तरह मोटर सायकिल चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाना सीखने की उन्होंने सलाह दिया। उन्होंने  कहा कि प्रत्येक ने हेलमेट लगाना और यातायात नियमों का पालन करना शुरू कर दिया तो यातायात पुलिस जनजागरण मुहीम चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे दिन जल्द आयेंगे। पुलिस आयुक्त फनसलकर ने कहा कि कोरोना के रूप निसर्ग ने मानव जाति को बड़ी सजा दिया।  इसके बाद आज भी मुंह पर मास्क लगाने जरुरत है। निसर्ग की इतनी बड़ी सजा के बाद भी जब उसे रोकने के लिए हम तैयार नहीं तो दो सौ पांच सौ रूपये दंड का लोगों पर क्या असर पड़ेगा यह समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि  सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक है। जिस तरह आपकी सुपर बाईक है उसी तरह सभी वाहन चालकों को सुपर बुद्धि मिले , ऐसे सदिच्छा पुलिस आयुक्त फन सलकर ने व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

अभिनेता विक्रम राजपूत भोजपुरी फ़िल्म के लिए किए गए अनुबंधित

Aman Samachar

होली जीवन के रंगों का आलिंगन – कमलेश पटेल 

Aman Samachar

मनपा ने दो अनधिकृत गालों पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त , एक के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

 महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाता है मेहंदी का त्योहार

Aman Samachar

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!