Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महिला दिवस पर अर्बन रेस्ट रूम शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने मनपा मुख्यालय में किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] अर्बन रेस्ट रूम शुरू करने के आश्वासन पूरा नहीं होने पर महिला दिवस के अवसर भाजपा महिला आघाडी की पदाधिकारियों ने मनपा आयुक्त के कक्ष में अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन किया। स्मार्ट सिटी के माध्यम से एक सप्ताह में 7 रेस्ट रूम शुरू    करने के आश्वासन पर आन्दोलन पीछे लेने की जानकारी भाजपा महिला आघाडी की शहर अध्यक्ष व नगर सेविका मृणाल पेंडसे ने दी है।

                  नगर सेविका पेंडसे ने बताया कि मनपा के माध्यम से करोड़ों रूपये खर्च कर महिलाओं की सुविधा के लिए 16 अर्बन रेस्ट रूम बनाया है। लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी मात्र सिर्फ दो रेस्ट रूम शुरू किया गया है अन्य रेस्ट रूम बंद हैं। सभी रेस्ट रूम शुरू करने की मांग को लेकर दो माह पूर्व भाजपा महिला आघाडी की ओर से आन्दोलन किया गया था। उस समय रेस्ट रूम शुरू करने का आश्वासन देने के बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी।  जिसे लेकर आज भाजपा महिला आघाडी की ठाणे   शहर अध्यक्षा व नगर सेविका पेंडसे ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के  कक्ष में ऑटो रिक्शा महिला चालकों को साथ लेकर आन्दोलन किया। आन्दोलन में नगर सेविका नम्रता कोली , प्रतिभा मढवी ,अर्चना   मनेरा , नंदा पाटील , दीपा गावंड , कमल   चौधरी समेत   अनेक महिला पदाधिकारी व रिक्शा चालक महिला शामिल थी। नगर सेविका पेंडसे ने बताया कि मनपा ने 18 करोड़ रूपये खर्च कर   रेस्ट रूम बनाया है जिसमें मात्र दो ही शुरू है।      दो    वर्ष बीतने के बावजूद रेस्ट रूम शुरू नहीं किया गया जिससे महिलाओं को सुविधा से वंचित होना पड़ा है।  भाजपा महिला नगर   सेविकाओं के प्रतिनिधी मंडल से बातचीत के दौरान मनपा आयुक्त डा शर्मा ने स्मार्ट सिटी प्रमुख व अतिरिक्त मनपा गणेश देशमुख को बुलाकर रेस्ट रूम शुरू करने  बारे में बात की।  उन्होंने स्मार्ट सिटी के माध्यम से 7 रेस्ट रूम 8 – 10 दिन में शुरू करने का आश्वासन दिया है। अन्य रेस्ट रूम शीघ्र शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया है।  मनपा के आश्वासन पर आन्दोलन समाप्त करते हुए कहा कि यदि रेस्ट रूम शुरू नहीं किया गया तो तीव्र आन्दोलन किया जायेगा।  इस आशय की चेतावनी नगर सेविका पेंडसे ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

लोगों के दरवाज़े तक एडमिनिस्ट्रेटिव एजेंसियों का सीधा कोऑर्डिनेशन

Aman Samachar

पेड़ों की कटाई व पानी की बर्बादी न कर नैसर्गिक रंगों से सामान्य होली मनाएं – डा विपिन शर्मा

Aman Samachar

रेनो क्विड ने एक और उपलब्धि हासिल की ,भारत में 4,00,000 वाहनों की बिक्री के आंकड़े को पार किया

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार का राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

Aman Samachar

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी ने मोर पिया हरजाई का ट्रैलर किया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!