Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहीद भगतसिंह स्मृति देशसेवा लोकहिन्द गौरव पुरस्कार से सूबेदार निलेश पाटील सम्मानित 

ठाणे [ युनिस खान ] वाडा तहसील के छोटे से गाँव में जन्में निलेश भरत पाटील का ठाणे जिला ग्रामीण पत्रकार संघ के स्थापना दिवस पर शहीद भगतसिंह स्मृति देशसेवा लोकहिन्द गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। पूर्व सैनिक सूबेदार पाटील निवृत्त होने के बाद आदिवासी अपर आयुक्त ठाणे पद पर कार्यरत हैं।  सरकारी सेवा में रहते हुए दूर दराज ग्रामीण इलाके से आने वाले गरीब जरूरतमंद मरीजों की मदद करते रहते हैं।

                वाडा तहसील के सोनशिव गाँव में जन्में निलेश पाटील वर्ष 1997 में भारतीय सेना के 27 वीं राजपूत बटालियन में भर्ती हुए। सूबेदार निलेश पाटील भारतीय सेना में आपरेशन मेघदूत [ सियाचीन ग्लेशियर ] , आपरेशन विजय [ लेह लद्दाख ] युनायटेड नेशन मिशन [ इथोपिया आफ्रिका ] इस तरह अनेक स्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। सेवाओं को देखते हुए जिला ग्रामीण पत्रकार संघ श्री क्षेत्र टाकेश्वर मठाधिपति फूलनाथ बाबा के हाथो सूबेदार निलेश पाटील को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया  है। संघ में अध्यक्ष महेश धानके ने बताया कि 250 आवेदन में सूबेदार पाटील का नाम चुना गया। कार्यक्रम में विधायक बरोरा , दशरथ तिवरे , सुभाष पवार , किसन बोंद्रे ,महेश घानके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने की जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद

Aman Samachar

ब्रेनली सर्वेक्षण से पता चला 64 फीसदी छात्रों का सबसे बड़ा डर अंतिम परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं करना

Aman Samachar

 रेड लाइट एरिया में व्यक्ति ने की हवा में फायरिंग

Aman Samachar

राव आईआईटी के खिलाफ कार्रवाई कर अभिभावकों को पैसा लौटाने की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

ऑटिज़्म आपके परिवार व बच्चे के जीवन को पंगु बनाने पहले एहतियाती कदम उठाएं – डॉ. चंद्रशेखर थोडुपुनुरी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!