Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शब ए मेराज व शब ए बारात का सादे तरीके से ही आयोजन करने का मनपा ने किया आवाहन

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण की बढती संख्या को देखते हुए इस वर्ष शब ए मेराज व शब ए मेराज का त्यौहार सादे तरह से मनाने के राज्य सरकार के दिशानिर्देश का पालन करने का आवाहन महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने किया है।   कोरोना संक्रमण को रोकने के लिएसर्व धार्मिक उत्सव व कार्यक्रम का अत्यंत सादे तरह से मनाये जा रहे हैं।

                    गत वर्ष फरवरी से कोरोना वायरस आने के बाद से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन   करने व भीड़ जमा करने पर रोक लगाया गया है। धार्मिक कार्यक्रमों में पचास फीसदी संख्या के आधार पर नियमों के अधीन छोट दी गयी थी।  अब पुनः कोरोना के मरीज बढ़ने के मद्देनजर राज्य सरकार ने इस वर्ष शब ए मेराज व शब ए बारात का उत्सव सादे तरीके से मनाने का दिशानिर्देश जारी किया है। शब ए मेराज व शब ए बारात के अवसर पर मुस्लिम समाज मस्जिद में रातभर नमाज ,कुरान पठन ,दुआ करते हैं। कई स्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।  इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 11 मार्च की रात व 12 मार्च 2021 की सुबह शब ए मेराज एवं 28 मार्च की रात व 29 मार्च 2021 की सुबह शब ए बरात के उत्सव के लिए जुलुस का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। सादे तरह से त्यौहार मनाने का मनपा की ओर से महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा ने आवाहन किया है। मनपा की ओर से कहा गया है कि शब ए मेराज व शब ए बारात के निमित्त स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए अधिक भीड़ न कर एक समय में 40 से 50  व्यक्ति चरण बद्ध तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन , मास्क का उपयोग कर नमाज व दुआ पढ़ें।  मस्जिद के प्रबंधक सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क व स्वच्छता के नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दें।  दोनों त्यौहार के आयोजन में बाजे का उपयोग संभव हो तो बंद जगह में की करें। खुले स्थान में आयोजन करने पर भीड़ न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना आवश्यक है।  ऐसा आवाहन मनपा की ओर से किया गया है।

संबंधित पोस्ट

 केंद्र प्रमुख के 50 प्रतिशत पदों को प्रोन्नति से भरने की स्वीकृति – संजय केलकर 

Aman Samachar

हाकर्स यूनियन की ओर से मुलुंड में फेरीवालो का मुफ्त वैक्सीनेशन

Aman Samachar

मानसून में सडकों पर खड्डे हुए तो संबंधित अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

तिरुवनंतपुरम स्मार्ट सिटी की टीम ने शहर में स्मार्ट सिटी के तहत परियोजनाओं की जानकारी ली

Aman Samachar

एक माह में राशन कार्ड की समस्या का समाधान किया जायेगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

 नींद से महरूम हैं तो तत्काल इलाज कराने की जरूरत है –  डॉ. अर्णब बेरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!