Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण इलाके की पानी समस्या का लिया जायजा 

ठाणे [ युनिस खान ] गर्मी का मौसम आने से पहले जिले के ग्रामीण , दुर्गम इलाके पानी की समस्या को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन ने हलचल शुरू कर दिया है।  भिवंडी ग्राम पंचायत के खारबाव बंगलापाडा – गाणे फिरिंगपाडा  पायगांव ,खार्डी ,बामणगाँव व आस पास के पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में पानी की समस्या को सुलझाने के लिए उपाय योजना करने का प्रयास किये जाने की जानकारी  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.भाऊसाहेब दांगडे ने दिया है।

                    ग्रामीण इलाको में पानी की समस्या सुलझाने के लिए जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  डॉ.भाऊसाहेब दांगडे ने आज ग्रामीण इलाके का दौराकर पानी की किल्लत वाले गाँवों का जायजा लिया। नागरिकों की समस्या सुनते हुए खारबाव जिला परिषद के गट की अधिकांश आबादी आदिवासी समाज की दुर्गम बस्ती है। कुछ समय से बढती जनसँख्या के चलते पानी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिला परिषद्इ सदस्य रत्ना तांबडे ने पानी की समस्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। इस आशंका को देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ दांगडे ने आज उक्त इलाके का दौराकर पानी की समस्या का जायजा लेते उपाय योजना करने की बात कहा है।  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ दांगडे के दौरे में जिप सदस्य रत्ना तांबडे , कार्यकारी अभियंता ग्रामीण जलापूर्ति एच एल भस्मे ,भिवंडी गट विकास अधिकारी डा प्रदीप घोरपडे , सहायक गट विकास अधिकारी अविनाश मोहिते , स्टेम प्राधिकरण के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी की गोदाम से 10 .50 लाख रुपये का सफ़ेद मिटटी का तेल जब्त , 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

 स्टूूडेंट्स के विकास के लिए नई एजुकेशनल पहल पर ज़ोर

Aman Samachar

कमिंस इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप बी-स्कूल केस स्टडी प्रतियोगिता “रिडिफाइन 2022” शुरू की 

Aman Samachar

एबीएफआरएल के लीडिंग आर्टिसानल लाइफस्टाइल ब्रांड जयपोर ने विंटर वेडिंग कलेक्शन का किया उद्घाटन 

Aman Samachar

दो लोगों के खिलाफ दो लाख रूपये से अधिक की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar
error: Content is protected !!