Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र व राज्य सरकार के कोरोना के नियमों का उलंघन किया तो कोरोना महामारी काल समाप्त होने तक संबंधित प्रतिष्ठान बंद कर दिए जायेंगे।  इस आशय का स्पष्ट संकेत देते हुए महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सहयोग का आवाहन किया है।  उन्होंने कहा है कोई भी व्यवसाय बंद कराने का मनपा प्रशासन का उद्देश्य नहीं है लेकिन ऐसी स्थिति आने न दिया जाय।

               आज कोरोना के मुद्दे पर शहर के होटल असोसिएशन , थियेटर असोसिएशन , माल चालकों , मंगल कार्यालय असोसिएशन व अन्य प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों के साथ मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिबन्ध के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही सामाजिक , धार्मिक , राजनितिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जायेगी।  विवाह समारोह के लिए मात्र 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाने वाली है। इसी तरह अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। इन प्प्रतिबंधात्मक नियमों का उलंघन किया तो कोरोना महामारी समाप्त होने की घोषणा होने तक के लिए संबंधित शापिंग माल्स ,प्रतिष्ठान ,मंगल कार्यालय , होटल बंद करा दिया जायेगा। कोई भी व्यवसाय या प्रतिष्ठान बंद करने की मनपा प्रशासन की भूमिका नहीं है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार के कोरोना आदेशों का उलंघन नहीं होना चाहिए। यदि कोरोना रोकने संबंधी नियमों व आदेश का उलंघन हुआ तो कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कार्रवाई की जायेगी।  महापौर म्हस्के व आयुक्त डा शर्मा ने इस आशय का संकेत देते हुए लोगों से सहयोग करने का आवाहन किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

उज्वला गलांडे-पाटिल ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता

Aman Samachar

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

Aman Samachar

कोपरी पुल पर एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कारीडोर की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar

पीएनबी मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज़ सुधारों में दूसरा स्थान प्राप्त

Aman Samachar

वोटर आईडी गुम करने वाले पोस्टमैन के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!