Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना सहयता के लिए वाररूम के हेल्पलाईन पर संपर्क करने का महापौर ने किया आवाहन

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार संबंधी जानकारी व नागरिकों की सहायता के लिए बने मनपा के कोविड सेन्ट्रल वाररूम का महापौर नरेश म्हस्के ने दौराकर निरिक्षण किया। उन्होंने कोरोना संक्रमित लोगों से वाररूम के हेल्प लाईन क्रमांक पर संपर्क कर आरोग्य संबंधी मदद लेने का आवाहन किया है।

                 मनपा ने कोरोना संक्रमण बढ़ने पर नागरिकों को अस्पताल में बेड , एम्बुलेंस व उपचार आदि से संबंधित जानकारी के लिए चौबीस घंटे कार्यरत रहने वाले वाररूम शुरू किया।  कोविड वाररूम को शुरू करते हुए मनपा ने दस हेल्प लाईन क्रमांक जारी किया था। इसमें चौबीस घंटे चार डाक्टर व करीब 15 – 20 कर्मचारी नियुक्त किये गए। वाररूम के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी क्षेत्रीय वैद्यकीय अधिकारीयों से प्राप्त कर उनके उपचार व बेड आदि का प्रबंध किया जाता है। कोरोना की दूसरी लाट आने के मद्देनजर महापौर म्हस्के ने दौरा किया।इस दौरान वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा राजू मुरुड़कर , डा खुशबू टावरी आदि उपस्थित थी। हजुरी में बने वाररूम में प्रभारी वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा माधवी देवल , डा भरत कोलते ,डा गोविन्द निगुडकर , डा आशीष सिंह सहायक वैद्कीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। महापौर म्हस्के ने कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार , बेड ,एम्बुलेंस आदि सहायता के बारे में  918657906798, 918657906802, 918657906792, 918657906793, 918657906791, 918657906796, 918657906797, 918657906794, 918657906795, 918657906801 हेल्प लाईन क्रमांक पर संपर्क करने का महापौर म्हस्के ने आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर खुलने के बाद घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों की संख्या में आयेगी कमी 

Aman Samachar

फ़न स्कूल इंडिया को एबलोन बोर्ड गेम के निर्माण का अस्मोडी से प्राप्त हुए अधिकार

Aman Samachar

राज्य में संचारबंदी के दौरान अनावश्यक पुलिस लाठी चार्ज नहीं करेगी – पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई आंतरिक स्‍थानों के लिए सुरक्षित व स्‍वस्‍थ मटेरियल पर जागरूकता के नए-नए तरीकों का इस्‍तेमाल

Aman Samachar

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का ठाणे शहर में भव्य स्वागत कर निकाली गयी कलश यात्रा

Aman Samachar
error: Content is protected !!