Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शहर में एंटीजन जांच केन्द्रों पर कर्मचारियों व मजदूरों की लगने लगी लम्बी कतारें 

ठाणे [ युनिस खान ] केद्र व राज्य सरकार में मार्गदर्शक सूचना के आधार शहर में शुरू व्यापक टीकाकरण मुहीम के तहत आज तक 1 लाख 85 हजार 629 लोगों को वैक्सीन दी गयी है।  मनपा के आरोग्य केंद्र व निजी अस्पतालों के माध्यम  टीकाकरण शुरू है। इसके साथ ही कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है।  लाक डाउन में कोरोना जांच प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के चलते कोरोना टेस्टिंग केन्द्रों पर नागरिकों की भारी भीड़ लगने लगी है।

                    कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन के दिशानिर्देश के अनुसार कोविशील्ड व कोवैक्सीन का टीका लगाने की मुहीम मनपा की ओर से शुरू है। कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार करने वाले आरोग्य कर्मियों ,फ्रंट लाईन वर्कर्स , 60 वर्ष से  अधिक आयुवर्ग के नागरिकों एवं 45 से 60 वर्ष के नागरिकों को पहला व दूसरा डोज दिया जा रहा है। पहले चरण में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार करने वाले आरोग्य कर्मियों को वैक्सीन दी गयी। दुसरे चरण में फ्रंट लाईन वर्कर्स को वैक्सीन देने के बाद  वरिष्ठ नागरिकों व 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। आज तक 1 लाख 85 हजार 629 लोगों को वैक्सीन दी गयी है। इसमें 63 हजार 017 आरोग्य कर्मी  फ्रंट लाइन वर्कर्स , 60 वर्ष से अधिक आयु के 85 हजार 818 वरिष्ठ नागरिक व 45 से 60 आयुवर्ग के 36 हजार 794 नागरिकों को वैक्सीन का टीका दिया गया है। मनपा के आरोग्य केंद्र व एंटीजन जाँच केंद्र में वैक्सीन का टीका निःशुल्क दिया जा रहा है जबकि निजी अस्पतालों में शासन निर्धारित दर 250 रूपये में वैक्सीन दी जा रही है। मनपा की  ओर से सभी पात्र नागरिकों  वैक्सीन लगवाने का आवाहन किया है। मिनी लाक डाउन लगाने के साथ कोरोना जांच में निगेटिव प्रमाण पत्र के बगैर काम पर नहीं लेने की अनिवार्यता के मद्देनजर मजदूर व कर्मचारी बड़ी संख्या में कोरोना जांच केन्दों पर जमा होने लगे हैं। कई केन्द्रों पर आज बड़ी बड़ी कतारें लगाये लोग अपना नंबर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

होम क्रेडिट इंडिया ने लॉंच किया नया दीवाली कैंपेन #शानदार दीवाली

Aman Samachar

कोरोना संक्रमित लोगों के लिए कैपिटल होटल को मनपा घोषित किया आयसोलेशन सेंटर 

Aman Samachar

थर्टीफर्स्ट , नववर्ष के स्वागत पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 4 लाख 70 हजार जुर्माना

Aman Samachar

सेवा समर्पण अभियान के तहत सैनिकों व परिजनों का किया संम्मान

Aman Samachar

मुंब्रा में पी एफ आई ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी लगाकर दिलाई उनकी याद 

Aman Samachar

सीवान, बिहार में आरएलबीएसए फाउंडेशन को सिडबी द्वारा प्रायोजित जिम उपकरण का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!