Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म तोहार अँखिया के काजल हमार जान ले गईल का ट्रैलर रिलीज होते ही वायरल

नई दिल्ली , आर्या डिजिटल के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर बीतें दिन रिलीज ओमकार म्यूजिक के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म तोहार अँखिया के काजल हमार जान ले गईल का ट्रैलर वायरल हो गया। ट्रैलर के व्यूज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे यही उम्मीद की जा रही हैं कि कुछ ही दिनों में लाखों दर्शकों द्वारा यह ट्रैलर देखा जाएगा। इस फ़िल्म का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज के द्वारा लिया गया हैं। जो ओटीटी आर्या टीवी व आर्या डिजिटल डॉट कॉम पर एक्सक्लूसिव रिलीज की जाएगी। जैसा कि कंपनी के संस्थापक व मालिक दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि नागेंद्र उजाला व कल्पना साह अभिनीत यह एक पारिवारिक  और मनोरंजक फ़िल्म हैं। जिसके निर्माता अनिल एस मेहता व हरिलाल शाह,निर्देशक अनिल एस मेहता हैं। फ़िल्म का ट्रैलर दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा हैं जबकि,फ़िल्म भी जल्दी ही रिलीज होगी।फ़िल्म मनोरंजन के दृष्टिकोण से बनाई गई हैं जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस भरपूर गीत संगीत भी मधुर हैं। फ़िल्म के लेखक संजय कुमार,गीतकार एस कुमार,सुग्रीव, अर्जुन शर्मा,संगीतकार जीतू तपन,मनोज- बंटी,गायक उदित नारायण ,विनोद राठौर, कल्पना, श्रेया भट्टाचार्य मोहम्मद अजीज ,साधना सरगम , पामेला जैन,नागेंद्र उजाला,डांस मास्टर रामदेवन, संजय चौधरी, अशोक,कला निर्देशक अनिल कुमार,कैमरामैन गौराग शाह, शंकर शर्मा,कलाकार नागेंद्र उजाला, कल्पना  शाह, नेहा प्रकाश, प्रकाश तिवारी, जनार्दन मिश्रा, राहुल खन्ना (पत्रकार), दिवाकर तिवारी, प्रमोद शुक्ला, श्रावण सिंह, उषा सरोज, अजय कुमार,डमरु इत्यादि हैं।

संबंधित पोस्ट

भाजपा नगर सेवक मनोहर डुंबरे व अर्पण फ़ौंडेशन की ओर से कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Aman Samachar

उत्तर भारतीय समाज की सेवा के लिए उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान का गठन – सिद्धार्थ संजय पांडेय

Aman Samachar

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाली अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत 

Aman Samachar

दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी पद पर कनिष्ठ डॉक्टर की नियुक्ति से आरोग्य यंत्रणा चरमराई

Aman Samachar

रेड लाईट एरिया में मनपा ने जनजागरण के साथ शुरू किया विशेष टीकाकरण मुहीम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!