Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रमजान में मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति खंडित न कर अतिरिक्त पानी होगा उपलब्ध 

ठाणे [ युनिस खान ]  रमजान के दौरान मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति खंडित न करने के अनुरोध पर मनपा व एमआयडीसी ने जलापूर्ति सुचारू रखने का निर्णय लिया है।  जिसका मुंब्रा के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री व  स्थानीय विधायक  जितेन्द्र आव्हाड निर्देश पर मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान की अगुअई में मुंब्रा के नगरसेवकों , परिवहन समिति सदस्य शमीम खान ने पानी की समस्या    के मुद्दे पर बैठक की।  इसके बाद नगरसेवकों का प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को निवेदन देकर रमजान में जलापूर्ति बंद न करने का अनुरोध किया था।  इसमें नियमित जलापूर्ति के साथ  प्रयाप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की थी। एमआयडीसी से मौजूदा 42 एम्एलडी से बढाने की मांग की गयी थी। मनपा और  एमआयडीसी के अधिकारीयों ने पानी की आपूर्ति बढाने के साथ ही रमजान के दौरान 14 अप्रैल से ईद तक जलापूर्ति   बंद न करने का लिखित आश्वासन दिया है। इसके आलावा रमजान के दौरान मुंब्रा कौसा में 6 टैंकर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने का  ने आश्वासन दिया है।  मनपा और एमआयडीसी के द्वारा मुंब्रा को पानी उपलब्ध कराने के लिए  विरोधी पक्षनेता पठान व शमीम खान ने आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवक की मृत्यु 

Aman Samachar

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से मनपा ने वसूले 1 लाख , 20 हजार रूपये जुर्माना 

Aman Samachar

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण का अवसर न देने के विरोध में राकांपा ने किया मूक विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

मनपा अतिक्रमण विभाग के लिपिक को निलंबित करना उचित नहीं – संजय घाडीगावकर

Aman Samachar

लोककला के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरुकता कार्यक्रम की पालकमंत्री ने की सराहना

Aman Samachar
error: Content is protected !!