Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाला सफाई के बारे में सुझाव व शिकायत दर्ज कराने के लिए मनपा ने शुरू की हेल्प लाईन

ठाणे [ इमरान खान ] नाला सफाई के बारे में लोगों की शिकायत और सुझाव के लिए मनपा ने एक हेल्पलाइन (नंबर 022 – 25399617) शुरू की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर ठाणे मनपा ने हेल्प लाईन शुरू किया है। इस पर नागरिक नाले की सफाई के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं। मनपा इस पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।  इस आशय की जानकारी मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने दिया है।

         मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार शाम को ठाणे शहर का दौरा कर सड़क और नालों सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।  कानवुड जंक्शन पर चौराहा सौंदर्यीकरण और सड़क का काम, पवार नगर में सड़क का काम, टिकुजिनी वाडी से नीलकंठ रोड, घोड़बंदर रोड पर आनंद नगर में नालों, कोरम मॉल के पीछे नाले और ज्ञानसाधना महाविद्यालय में परबवाड़ी के पास नाले, राजमार्ग और नए मेट्रो , सीवर का भी निरीक्षण मुख्यमंत्री शिंदे ने किया। इस दौरान विधायक प्रताप सरनाईक, पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, मीनाक्षी शिंदे, राम रेपाले, हनुमंत जगदाले, विकास रेपाले, अभिजीत बांगर शामिल थे।

      इस दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मानसून पूर्व कार्यों में विलंब या लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। टिकूजीनीवाडी से नीळकंठ टावर के सड़क कांक्रीटीकरण के काम की मशीन की मदद से जांच करने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। कामगारों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध न कराने वाले ठेकेदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।  बारिश में खड्डा मुक्त सड़क उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ठाणे शहर को राज्य सरकार ने 605 करोड़ रूपये की निधि उपलब्ध कराया है

संबंधित पोस्ट

भाजपा की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान ने छात्रों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar

कोविड अस्पताल के 50 डाक्टरों व 202 नर्सों को काम से निकालने का निर्णय भाजपा के विरोध पर वापस लेना पड़ा

Aman Samachar

कफ परेड झुग्गीवासियों के पुनर्वास में मदद के लिए आगे आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

Aman Samachar

मेडिका ने 3 कटी हुई अंगुलियों का सफलतापूर्वक किया प्रत्यारोपण 

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

Aman Samachar
error: Content is protected !!