Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे व आसपास के इलाके के नागरिकों को कैंसर का गुणवत्तापूर्ण व रियायती दर पर उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए नाममात्र दर पर भूखंड देने के प्रस्ताव को नगर विकास मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है। ठाणे मनपा , टाटा मेमोरियल सेंटर व जितो एज्युकेशनल व मेडिकल ट्रस्ट के माध्यम से कैंसर अस्पताल शुरू करने की मंजूरी मिली है।  पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व ठाणे मनपा के प्रयासों के बाद ठाणे में कैंसर अस्पताल शुरू करने का बहुप्रतीक्षित सपना साकार होने का रास्ता साफ़ हो गया है।

              नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री शिंदे ने बताया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शीघ्र ठाणे मनपा , टाटा मेमोरियल सेंटर व जितो एज्युकेशनल ट्रस्ट के बीच त्रिपक्षीय सामजस्य करार पर हस्ताक्षर किया जाने वाला है। कैंसर के बढ़ते प्रमाण , मंहगे उपचार ,व मुंबई टाटा कैंसर अस्पताल पर मरीजों के बढ़ाते भार को देखते हुए ठाणे में अत्याधुनिक उपचार की सुविधा से सुसज्ज कैंसर अस्पताल के लिए प्रयास शुरू था।  पालकमंत्री शिंदे ने टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ अस्पताल शुरू करने के मुद्दे पर चर्चा किया।  टाटा मेमोरियल सेंटर में ठाणे में अस्पताल शुरू करने पर सहमति दिखाया है।  ठाणे मनपा की महासभा ने इस संबंध में माजीवाडा के रुस्तमजी गृहसंकुल के सुविधा भूखंड के तहत मिले भूखंड इस प्रकल्प के लिए देने की मंजूरी दी है।  जिसके अनुसार ठाणे मनपा ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए नगर विकास विभाग से अनुरोध किया था। नगर विकास विभाग ने उक्त भूखंड 30 वर्ष के लिए 1 रूपये नाममात्र शुल्क पर देने को मंजूरी दे दिया है। उक्त भूखंड पर ठाणे मनपा , टाटा मेमोरियल सेंटर , व जितो एज्युकेशनल व मेडिकल ट्रस्ट तीनों मिलकर अस्पताल बनायेगे। पालकमंत्री शिंदे ने कहा है कि टाटा मेमोरियल सेंटर जैसे देश के सर्वोत्तम कैंसर अस्पताल चलाने का अनुभवी अस्पताल के माध्यम से नए अस्पताल का सञ्चालन किया जाएगा। इससे नागरिकों को उच्च दर्जे का उपचार कम दर पर उपलब्ध होने वाला है।

संबंधित पोस्ट

बगल के गाले से ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर सवा तीन करोड की चोरी 

Aman Samachar

तेरह वर्षो से विस्थापित 110 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

मुस्लिम बाहुल्य भिवंडी में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न 

Aman Samachar

मंगला हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य बिष्ट गुरूजी को अंतिम बिदाई

Aman Samachar

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिजली का करंट से मृत व्यक्ति के परिजनों को मुवाजा देने की मांग 

Aman Samachar

एका मोबिलिटी को मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) की ओर से मिला 57 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर

Aman Samachar
error: Content is protected !!