Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भीड़ रोकने के लिए मुख्य सब्जी मार्केट का विकेंद्रीकरण कर तलावपाली में विक्रेताओं को दिए 252 स्टाल

ठाणे [ युनिस खान ] सब्जी मार्केट में होने वाली भीड़ को रोकने के लिए मनपा ने नौपाडा की मुख्य साग सब्जी मार्केट को तालाव पाली में स्थानांतरित कर दिया है। मुख्य मार्केट की सब्जी मार्केट ,मशाला मार्केट ,कांदा बटाटा मार्केट सभी आस्थानों में मनपा ने एंटीजन टेस्टिंग शुरू कर दिया है।

                 शहर की मुख्य मार्केट में लोगों की भीड़ व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने के लिए मनपा ने  मुख्य सब्जी मार्केट को तलाव पाली पर मार्किंग कर जगह उपलब्ध करा दिया है।  खुले स्थान में सब्जी मार्केट लगाने से लोगों की भीड़ को कम करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में आसान हो गया है।  मुख्य मार्केट में एंटीजन टेस्टिंग शुरू कर आने जाने वालों की जांच करा रही है।  जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के निर्देश पर मनपा ने शहर में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कड़े कदम उठाये हैं।  लाक डाउन काल में राज्य शासन के दिशानिर्देश के अनुसार अत्यावश्यक सब्जी मार्केट ,फल मार्केट , मशाला धान्य मार्केट ,कांदा बटाटा मार्केट के साथ मच्छी मार्केट में योग्य सावधानी के साथ व्यवसाय करने की छूट दी गयी है। इसके साथ कोरोना प्रतिबन्धक नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नौपाडा की मुख्य मार्केट में नागरिकों से भीडभाड न करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आवाहन किया है , पालकमंत्री शिंदे ने प्रशासन को मार्केट का विकेंद्रीकरण करने आदेश दिया है। जिसके बाद मनपा ने कार्यवाही शुरू  कर दिया है। मुख्य सब्जी मार्केट में लोगों की भीड़ करने के लिए करीब 248 विक्रेताओं को तलाव पाली के खुले स्थानों में विक्री करने के लिए मार्किंग कर 252 स्टाल लगाने की जगह उपलब्ध कराया गया हैं। इसके साथ ही करीब 300 लोगों की एंटीजन टेस्टिंग की गयी है।

संबंधित पोस्ट

एक आवारा पागल कुत्ते से एक दिन में 34 लोगों को काटकर मचाया दहशत 

Aman Samachar

गुजरात के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (UCB) ने किया भारत के अपने पीअर्स की तुलना में बेहतर एनपीए नियंत्रण

Aman Samachar

शाहपुर – मुरबाड – खोपोली मार्ग को तत्काल छह मीटर चौड़ा कराया जाय – कपिल पाटील 

Aman Samachar

जिले के 15 शिक्षकों को जिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने अपने होम ब्लड प्रेशर मॉनिटर्स को अपग्रेड कर कनेक्टेड डिवाइसेस का दिया रूप

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में दो नए आउटलेट के साथ अपनी उपस्थिति मजबूत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!