Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 समाजरत्न पुरस्कार से डॉ. संतोष सावंत हुए सम्मानित 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] उर्जा फाऊंडेशन व आरोग्य भारती  द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह के दौरान समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. ॲड संतोष देवजी सावंत को “समाजरत्न पुरस्कार २०२३” दिया गया.
         दादर स्थित हॅाटेल कोहीनूर पार्क में उर्जा फाऊंडेशन व आरोग्य भारती द्वारा संयुक्त रूप से एक समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में आरोग्य भारती के संगठन सचिव व आयुष मंत्रालय के सलाहकर डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय के हाथों डॉ. ॲड संतोष सावंत को “समाजरत्न पुरस्कार २०२३” प्रदान किया गया. इस दौरान न्यायाधीश श्रीमती स्नेहा सचिन म्हात्रे, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. सुनील खन्ना, डॉ. विजय जंगम स्वामी, डॉ. वैभव देवगिरिकर व डॉ. दीपक देशमुख आदि मुख्य रूप से उपस्थित थें.
         रत्नागिरी जिले के खेड तालुका के प्रतिभाशील कवि जो सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, कला, साहित्यिक,  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर साहित्यिक विचारमंच व महाराष्ट्र साहित्यिक संस्था के सलाहकार डॉ. ॲड संतोष सावंत समाज मे उत्कृष्ट कार्य  करने पर इसके पहले भी कई पुरस्कार पा चुके हैं.

संबंधित पोस्ट

समाचार पत्र विक्रेता किसानों के उत्पाद व दूसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई ग्राहकों के घर पहुंचाएंगे – दत्ता घाडगे

Aman Samachar

79% इंटरसिटी बस यात्रियों को लगता है कि सेवाओं में एकरूपता का अभाव , न्यूगो ट्रैवल इनसाइट्स का खुलासा

Aman Samachar

 आइजीएम अस्पताल में पुनः सिटी स्कैन शुरू होने से मरीजों को राहत

Aman Samachar

हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण को बड़ा लाभ होगा – पुलिस उपायुक्त

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित कर उद्देश्यपूर्ति करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar

ठाणे जिले के लिए राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन की दर घोषित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!