Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सतर्कता प्रबंधन को लेकर उठाए कदमों पर सीवीसी ने पीएनबी की प्रशंसा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर, 2021 के मौके पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों के अनुपालन में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।  इस बार कार्यक्रम की थीम स्वतंत्र भारत @ 75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता है।

            अन्य गतिविधियों के अतिरिक्त पीएनबी मुख्यालय में 27 अक्टूबर2021 को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सतर्कता आयोग के अतिरिक्त सचिव श्री पी. डेनियल थे जबकि अध्यक्षता पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच एस एस मल्लिकार्जुन राव ने की। पीएनबी के समस्त कार्यपालक निदेशकों, मुख्य सतर्कता अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधकों व महाप्रबंधकों ने इसमें भागीदारी की।

        श्री डेनियल का स्वागत करते हुए पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच एस एस मल्लिकार्जुन राव ने चीजों को सही दिशा में ले जाने के केंद्रीय सतर्कता आयोग के कदमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि बैंक ने पिछले एक साल  में जवाबदेही संबंधी मामलों को समयबद्धता के साथ ट्रैक करने के लिए ट्रैकिंग एंड मानीटरिंग स्टाफ अकाउंटेबिलिटी केसेज (टीएमएसएसी) पोर्टल सहित कई कदम उठाए हैं। उन्होंने अधिकारियों से जोर देकर नियम व कानून का पालन करते हुए बैंक के हितों की रक्षा करने को कहा।

        अपने मुख्य व्याख्यान में सीवीसी के अतिरिक्त सचिव पी. डेनियल ने सतर्कता प्रबंधन के विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए के लिए आयोग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीवीसी देश की एक शीर्ष निष्ठावान संस्था है जिसका गठन संथानम कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई व सीवीसी दोनो संस्थाओं का गठन हुआ था। सीवीसी की स्थापना 1964 में एक कार्यपालिका के प्रस्ताव के आधार पर की गयी जिसे 2003 में वैधानिक दर्जा दिया गया।

       उन्होंने पीएनबी द्वारा सतर्कता प्रबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख किया। क्षेत्र में काम करने वालों को अद्यतन जानकारी देने के लिए सीवीसी ने एक अपडेटेड मैनुअल के साथ ही निरोधक सतर्कता के लिए उठाए गए कदमों पर एक पुस्तिका भी जारी की है जिसमें उन पहलुओं को शामिल किया गया है जिन्हें विभिन्न संस्थान अपना सकते हैं।               उन्होंने निरोधक सतर्कता के लिए उठाए गए कदमों पर अद्यतन सीवीसी मैनुअल व पुस्तिका की एक प्रति पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच एस एस मल्लिकार्जुन राव को भेंट की।

        पीएनबी के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री विजय कुमार त्यागी ने निरोधक सतर्कता के कदमों को समाहित करने वाली पुस्तिका के निर्देशन व संकलन के लिए सीवीसी को धन्यवाद दिया। उन्होंने सीवीसी, सभी क्षेत्र व कारपोरेट कार्यालय में कार्यरत लोगों को विशेष तौर पर धन्यवाद देते हुए आयोग के लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रतिबद्धता दर्शाई है।

संबंधित पोस्ट

रफ़ी अंसारी की पुस्तक ‘मेरा पयाम और है ‘का विमोचन समारोह संपन्न 

Aman Samachar

नेरुल अस्पताल का रिकार्ड रूम मनपा आयुक्त के निर्देश पर 10 दिनों में हुआ व्यवस्थित 

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक व साथी की घटना स्थल पर ही मृत्यु 

Aman Samachar

कीनिया लुकीनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इम्तियाज़ अहमद का सत्कार 

Aman Samachar

ईद ए मिलाद के त्यौहार व जुलुस के आयोजन की सशर्त अनुमति 

Aman Samachar

आइए चुनौतियों का सामना करें, आपदा पीड़ितों में नई आशा का संचार करें- देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar
error: Content is protected !!