Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले के ग्रामीण इलाकों में 22 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण सप्ताह आयोजित 

ठाणे [ युनिस खान ] जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना का चैन तोड़ने के लिए जिला परिषद के माध्यम से प्रतिबंधक उपाययोजना के साथ लाभार्थी नागरिकों के मिशन मोड़ पर टीकाकरण करने का निर्देश जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते ने दिया है।  जिसके तहत 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के दौरान पाँचों तहसील क्षेत्रों में कोविड 19 का टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया गया है।

                    टीकाकरण सप्ताह के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला स्तरीय ,तहसील स्तरीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। आज तक ग्रामीण इलाकों में 86786 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। 45 वर्ष आयु से ऊपर वाले सभी नागरिकों का टीकाकरण करने का उद्देश्य पूरा करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।  ग्रामपंचायत के माध्यम से टीकाकरण के पात्र लाभार्थियों सूची तैयात करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण इलाके के आरोग्य केकेंद्र व उपकेन्द्र स्तर पर जिला परिषद् के माध्यम से टीकाकरण शुरू है। लाभार्थी नागरिकों से जिप की सीईओ डा सातपुते ने टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर टीका लेने का आवाहन किया है।  उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों न कोविड केयर सेंटर व कोविड अस्पताल बनाये गए है। इसमें भिवंडी तहसील के भिनार में 208 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। शहापुर के गोठेघर में 100 बेड , कल्याण के वरप में 100 बेड एवं मुरबाड के ट्रामा केयर सेंटर में 75 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। वहीँ भिवंडी तहसील के स्वाद में 810 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। ग्रामीण इलाके में कोरोना को रोकने के लिए प्ररिबंधक उपायों के साथ ही उपचार  सेवा मुहैया करने  सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है।

संबंधित पोस्ट

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने हृदय संबंधी प्रक्रियाओं के साथ स्थापित किए मील के पत्थर

Aman Samachar

पटेल माध्यमिक विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक खान मोहम्मद इसराइल का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन 

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा, टैक्सी चालकों के लिए शिव परिवार ने शुरू की पाठशाला

Aman Samachar

दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर खुलने के बाद घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों की संख्या में आयेगी कमी 

Aman Samachar

भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष श्री संतोष शेट्टी ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने की मांग की

Aman Samachar

हॉकी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए पीएनबी ने किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!