Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाहनों के आवागमन के लिए पहले जैसे मार्ग नहीं खोले गए तो बुलडोजर लगाकर डिवायडर तोड़देंगे – आनंद परांजपे

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के विविध नाकों पर डिवायडर वाहनों के आवागमन का मार्ग बदल दिया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यदि एक सप्ताह में यातायात पुलिस ने उक्त सडकों को पहले जैसा आवागमन के लिए खुला नहीं किया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बुलडोजर लगाकर डिवायडर तोड़ देगी। इस आशय की चेतावनी राकांपा अजीत पवार गुट के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने दी है। राकांपा प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला ने कहा कि गुरूवार 27 जुलाई को ठाणे में राकांपा के मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथो किया जायेगा।

          राकांपा में विभाजन के बाद पहली बार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में अजीत पवार गुट के जिला शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे ने कहा कि माजीवाड़ा नाके पर भारी वाहनों का प्रवेश रोककर कडबरी नाके के पास रास्ता दिया है। जिससे यातायात की समस्या हो रही है। इसी तरह शहर के कापुरबावडी जैसे कई स्थानों पर मार्ग पर वाहनों के आवागन को घुमा दिया है।  उन्होंने कहा कि ऐसा यातायात उपायुक्त हमने पहले कभी नहीं देखा जिसने मनमानी तरह वाहनों के मार्ग परिवर्तित किया है।
         प्रदेश महासचिव मुल्ला ने कहा कि परांजपे ने दो वर्ष पहले पार्टी का स्वतन्त्र कार्यालय बनाने की बात की थी। अब फ्लावर वैली काम्प्लेक्स में 1500 वर्ग फुट का पार्टी कार्यालय तैयार हो गया है। पहले के कार्यालय में घुटन हो रही थी। नए मध्यवर्ती कार्यालय जनता की समस्याओं के निराकरण और कार्यकर्ताओं के लिए होगा। गुरूवार 27 जुलाई की शाम साढ़े छः बजे उपमुख्यमंत्री पवार के हाथो नए कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ,प्रदेश महिला अध्यक्ष रुपाली चाकनकर ,युवक प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
         मुल्ला ने कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 66 करोड़ रूपये की निधि उपलब्ध कराने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने नाम ने लेते हुए विधायक जितेन्द्र आव्हाड के बयान की आलोचन किया और कहा कि उनके पसंद के ठेकेदार को काम नहीं मिलने से उनकी नाराजगी है। नगर सेवकों की मांग पर सांसद डा श्रीकांत शिंदे के प्रयासों से निधि मिली है। उन्होंने कहा कि कलवा मुंब्रा के पूर्व नगर सेवकों का अपमान सहन नहीं जायेगा।  एक प्रश्न के उत्तर में मुल्ला ने कहा कि यदि पार्टी विधानसभा का टिकट दिया तो मैं जरुर कलवा मुंब्रा से चुनाव लडूंगा।  इस तरह उन्होंने राकांपा शरद पवार गुट के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक जितेन्द्र आव्हाड को उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनौती देने की घोषणा कर दी है।

संबंधित पोस्ट

रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार , 21 इंजेक्शन बरामद

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

आन्दोलन के बाद मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरों को मनपा ने कराया दुरुस्त

Aman Samachar

मनपा विद्यालय के 105 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर

Aman Samachar

कांग्रेसी विचारधारा स्वीकार कर देश में सामाजिक भाईचारा बढ़ाने की सीख शरद पवार ने दिया – डा. जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

कर चोरी व विविध अपराधों में जब्त वाहनों की 29 अक्टोबर को आनलाईन नीलामी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!