Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आदिवासी क्षेत्रों में शुरू हुई पानी किल्लत

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भयंकर गर्मी से तापमान का पारा चढते ही ग्रामीण क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से परेशान होना शुरू हैं.लोगों को ठीक से पीने का पानी नसीब नही हो रहा है.प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए श्रमजीवी संघटना महासचिव बालाराम भोईर ने ग्रामीण क्षेत्र स्थित 43 गांव में पीने के पानी की विकट समस्या से प्रशासन को अवगत कराते हुए अबिलम्ब जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की है अन्यथा जनांदोलन की चेतावनी दी है.
            गौरतलब हो कि श्रमजीवी संघटना महासचिव बालाराम भोईर द्वारा जिला प्रशासन को लिखे गए पत्र के अनुसार गर्मी का पारा चढ़ते ही ग्रामीण क्षेत्र स्थित आदिवासी पाढों सहित कई निचली रहिवासी बस्तियों में पानी की कमी से लोग परेशान हैं.  आदिवासी क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी दूरदराज क्षेत्रों से लाना पड़ रहा है.कई जगहों पर गड्ढों में जमा गंदा पानी निकाल कर लोग पीने को विवश है.आदिवासी पाढ़ों में स्थित बावड़ियों की समुचित तरीके से सफाई नही किये जाने की वजह से बावड़ियों से गंदा पानी लोग पीने को विवश हैं.गंदा पानी पीने से स्वास्थ्य खराब हो रहा है.स्थानीय प्रशासन जांसमझ कर चुप्पी साधे हुए है.
         भोईर के अनुसार,भिवंडी ग्रामीण स्थित लाखीवली जांभूल पाडा,लाखीवली तेलिवरे पाडा, लाखीवली, कोल्हा पाडा,

येवई, बारी पाडा, कांबे पागीपाडा, राहनाल, आनंद नगर, सावित्रीबाई फुले नगर,काटई, ठेंगू पाडा,पारिवली, कातकरी वाडी,अंबाडी उबरपाडा, उबरखांड,वाकीपाडा, नेवाडे, घोटगाव,दुगाड, तोंडीचीवाडी, वेढे, वारेट,उसगाव, पिलनझे, बुद्रुक व पिलंझे खुर्द जैसे आदिवासी पाड़ा में पानी समस्या से लोग परेशानी झेल रहे हैं.
           सूत्रों की माने तो येवई बारी पाडा में पानी टँकी निर्माण हुई है बावजूद कनेक्शन न होने से सप्लाई नही शुरू हुई. पानी सप्लाई जल्द शुरू होने से पानी समस्या से निजात मिलने के आसार हैं. उक्त संदर्भ में पंचायत समिति गटविकास अधिकारी डॉ प्रदीप घोरपडे का कहना है कि अभी किसी गांव में पानी समस्या नही है. टैंकर सप्लाई का समय नही आया है.पानी समस्या होने पर बावड़ियों की सफाई, मरम्मत सहित अन्य जरूरी कार्रवाई का निर्देश जलापूर्ति विभाग को दिया है.

संबंधित पोस्ट

तीन कोविड अस्पताल के माध्यम से शीघ्र 2500 अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

नौपाड़ा में स्पा और मसाज सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए – संजय वाघुले

Aman Samachar

भारत बंद का मिलाजुला असर , राकांपा ने ट्रैक्टर व हल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसानों के समर्थन में किया आन्दोलन

Aman Samachar

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

शहर की यातायात समस्या सुलझाने के लिए लावारिश वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर न्यायालय ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना, राष्ट्रीय स्वंसेवक मामला

Aman Samachar
error: Content is protected !!