Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अतिधोखादायक रंगायतन की जगह नई इमारत बनाने की मनपा आयुक्त से मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के मध्य व रेलवे स्टेशन से कुछ दुरी पर स्थित रामगणेश गडकरी रंगायतन इमारत अतिधोखादायक हो गयी है। उक्त इमारत की मरम्मत न कर पुनर्निर्माण करने की मांग कांग्रेस प्रदेश सदस्य राजेश जाधव ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा से किया है।

               उन्होंने कहा है कि रंगायतन की मरम्मत कर खोलना नाट्य प्रेमियों का जान धोखे में डालने निर्णय उचित नहीं होगा। ठाणे शहर में स्थित मनपा की रंगायतन इमारत 25 वर्ष से अधिक पुरानी है जिसका गत वर्ष दो बार स्ट्रक्चरल आडिट कराया है।  दोनों बार आडिट में उक्त इमारत अतिधोखादायक मिली है। उसे गिराकर पुनर्निर्माण करने का स्पष्ट किया गया है। जाधव ने कहा है  कि कोई इमारत अतिधोखादायक होने पर उसे तत्काल खाली कराकर तोड़ दिया जाता है। जो नियम अन्य इमारतों के लिए लगाया जाता है उसी नियम के तहत रंगायतन को तोड़कर उसकी जगह नयी इमारत का निर्माण कराया जाना चाहिए। रंगायतन में करीब 1200 नाट्य प्रेमी नाटक देखनेआते हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि रंगायतन में नाटक शुरू रहने के दौरान कोई घटना हुई तो उसकी मनपा प्रशासन जिम्मेदारी लेगा क्या ? उन्होंने कहा है कि मरम्मत पर करोड़ों रूपये खर्च करने की बजाय मनपा नई इमारत बनाने का निर्णय ले जिससे मनपा के पैसे को बर्बाद होने से रोका जा सके। जाधव ने मनपा आयुक्त डा. शर्मा से सकारात्मक विचार कर इमारत के पुनर्निर्माण कराने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी – वाडा रोड की दुरुस्ती के लिए श्रमजीवी संघटना ने किया रास्ता रोको आंदोलन  

Aman Samachar

कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की एक विश्वस्तरीय जेनसेट सीरीज पेश की 

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में जश्ने आजादी के अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मॉडल एंटी रैबीज क्लिनिक स्थापना में तेजी लाएं –  उप जिलाधिकारी

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस और स्कूट ने पूरे भारत में सभी स्थानों पर टीकाकरण यात्रा लेन नेटवर्क का किया विस्तार

Aman Samachar

वाशी बस टर्मिनस का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का आयुक्त ने दिया निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!