Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना मृत्यु दर कम करने के लिए सरकारी व निजी अस्पताल के डाक्टरों से पालकमंत्री ने किया भावनिक आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ] कुछ दिनों से हम सब मिलकर कोरोना वायरस से लड़ रहे है इस समय कोरोना से होने वाली मृत्यु दर कम करने की चुनौती है। मृत्यु दर रोकने के साथ मरीजों को आस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज की जान बचाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें , इस आशय का आवाहन नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया है।

             पालकमंत्री शिंदे ने आज आन लाईन माध्यम से निजी अस्पतालों के डाक्टरों से संवाद स्थापित करते हुए कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने का भावनिक आवाहन किया। उन्होंने कहा की कोरोना से हमसब मिलकर कुछ दिनों से लड़ रहे हैं। इस समय कोरोना से मरने वालों की मृत्यु दर बढ़ रही है।  इसे रोकना हम सब की सामुहिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है।  प्रत्येक मरीज को अस्पताल में भर्ती करने व उसकी जान बचाना आवश्यक है। आज तक हम सब एक टीम के रूप में काम करते आये हैं। मैं और राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे इस आशय का आश्वासन पालकमंत्री शिंदे ने दिया है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के मुद्दे बोलते हुए कहा की सभी निजी अस्पताल व सरकारी अस्पताल मरीजों की जान बचाने का प्रयास करने के इ आगे आयें। उन्होंने कहा कि फायर आडिट , विद्युत् आडिट एवं आक्सीजन यंत्रणा की की आडिट करने  भविष्य में दुर्घटनाओं को टाला सकता है। पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि आक्सीजन की सब जगह कमी है जिसे आक्सीजन की जरुरत है उसे समय पर आक्सीजन मिलना ही चाहिए। आक्सीजन के लिए मनपा मदद करेगी। इस दौरान अनेक डाक्टरों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा यह समय एकजुट होकर लोगों की जान बचाने का है। इस कार्यक्रम में महापौर नरेश म्हस्के , सांसद राजन विचारे , मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

राज्य में कोरोना की समस्या गंभीर , नए मरीजों की अपेक्षा रिकवरी दर अधिक – राजेश टोपे

Aman Samachar

गोदाम में लागी आग से लाखों रूपये का भंगार जलकर राख 

Aman Samachar

चार मेट्रो लाइन के लिए मोघरपाड़ा में सबसे बड़े एकीकृत मेट्रो डिपो के लिए एमएमआरडीए को मिली जमीन

Aman Samachar

एक अगस्त से होने जा रहे हैं ये बदलाव, खत्म हो रही है इन कार्यों की समयसीमा, आपके लिए जानना जरूरी

Admin

पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए – अशफाक अहमद

Aman Samachar

जिले के स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की निधि तैयार करें — डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!