Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

डालमिया सीमेंट ने पश्चिम भारत में ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ की घोषणा की 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) पश्चिम भारत में अपने आकर्षक डालमिया सीमेंट ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ के साथ अपने ग्राहकों के लिये घर बनाने के अनुभव को बेहतर बना रही है। इस पहल के पीछे की अवधारणा यह है कि डालमिया सीमेंट एक नया घर बनाने में आपका साथी है, लेकिन इसका मानना है कि खाली घर में खुशहाली नहीं होती है और इसलिये उसके साथ खुशियों को बढ़ाने वाले उपहार होने चाहिये। इस ऑफर की अवधि में, सबसे ऊँची स्‍लैब कैटेगरी में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को गारंटीड इनाम मिलेंगे और एक लक्‍की ड्रॉ स्‍कीम भी है, जो आकर्षक इनाम जीतने का मौका दे रही है। इसमें बाइक, एलईडी टेलीविजन, इंटरनेशनल ट्रैवेल पैकेजेस और खास स्‍लैब की खरीदी पर विभिन्‍न उपहार शामिल हैं। कंज्‍यूमर प्रोमो 15 जुलाई से 30 सितंबर 2023 तक महाराष्‍ट्र और गोवा राज्‍यों में वैध है।  

        डालमिया सीमेंट ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ का मकसद लोगों को अपने घर बनाने के लिये प्रोत्‍साहित‍ करना है। निर्माण-पूर्व से लेकर निर्माण के बाद तक के लिये यह घर बनाने के विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण पहलूओं पर अपनी वेबसाइट www.dalmiacement.com पर और हेल्‍पलाइन नंबर 18002020 के माध्‍यम से मार्गदर्शन भी दे रहा है। डालमिया सीमेंट ‘एव्‍रीरी होम हैप्‍पी ऑफर’ पर अपनी बात रखते हुए, डीसीबीएल के सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर एवं नेशनल हेड सेल्‍स श्री राजीव प्रसाद ने कहा, “डालमिया सीमेंट पश्चिमी बाजार में आक्रामक विस्‍तार पर केन्द्रित है और इस क्षेत्र में उपभोक्‍ताओं से जुड़ने के लिये कई प्रचार गतिविधियों को लॉन्‍च कर रही है। कंपनी ने कई योजनाओं और ऑफर्स के साथ अपने ग्राहकों को अपने कारोबारी संचालन में हमेशा केंद्र में रखा है। डालमिया सीमेंट ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ लोगों को अपने सपनों के घर बनाने के लिये प्रेरित करने और सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिये है।” 

        लागू स्‍लैब्‍स में शामिल हैं 100 से 199 सीमेंट बैग्‍स खरीदने पर 1 कूपन, 200 से 299 तकबैग्‍स पर 3 कूपन और 300 या ज्‍यादा बैग खरीदने पर 5 कूपन। 300 बैग्‍स खरीदने पर बोरोसिल के मुफ्त डिनर सेट का निश्चित उपहार है। ग्राहक अधिकृत डीलरों से डालमिया सीमेंट बैग्‍स खरीदने के बाद अपने निश्चित उपहारों का दावा कर सकते हैं। ग्राहकों को प्रोमो पीरियड में अपनी खरीदारी जोड़नी होगी और विभिन्‍न स्‍लैब्‍स के आधार पर लक्‍की ड्रॉ कूपन इकट्ठे करने होंगे। इस ऑफर के बारे में ज्‍यादा जानकारी के लिये उपभोक्‍ता www.dalmiadspoffer.com पर जा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर स्नेह भोजन कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा सम्मानित

Aman Samachar

ईद ए मिलाद के त्यौहार व जुलुस के आयोजन की सशर्त अनुमति 

Aman Samachar

कैंसर वैन में गैर-संचारी रोगों के तहत स्क्रीनिंग से 627 नागरिकों को मिला लाभ 

Aman Samachar

मनपा कोविड अस्पताल के लिए 30 लाख व सिविल को 20 लाख रूपये की विधायक निधि 

Aman Samachar

शहर की चार अनधिकृत इमारतों के अतिरिक्त निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!