Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण अंवैधानिक घोषित होने पर सकल मराठा समाज ने किया मुंडन आंदोलन

 भिवंडी [ एम हुसैन ]  उच्चतम न्यायालय द्वारा मराठा आरक्षण आरक्षण क़ानून को असंवैधानिक बताते हुए उसे रद्द कर दिया गया, जिसको लेकर पूरे महाराष्ट्र में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी और विरोधी एक दुसरे को जिम्मेदार ठहराने में जुटे है ।
            वहीँ सकल मराठा समाज द्वारा शिवाजी चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारूढ़ पुतला के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुंडन आंदोलन किया गया है। जहां सकल मराठा समाज के प्रमुख पदाधिकारी सुभाष माने,अशोककुमार फड़तरे एवं भूषण रोकडे के नेतृत्व में शहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथ में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस आंदोलन में शामिल भूषण रोकड़े सहित कई कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराकर उक्त निर्णय के विरोध में जोरदार नारबाजी की,इस आंदोलन में सकल मराठा समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे ।

संबंधित पोस्ट

श्री हनुमान मंदिर में बूंदी प्रसाद और शरबत वितरण

Aman Samachar

फ़्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने मुंब्रा में किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Aman Samachar

पैंटालून्‍स ने भारत में अपनी तरह के पहले शॉपिंग एक्‍सपीरिएंस ‘पैंटालून्‍स ऑनलूप’ की पेशकश की

Aman Samachar

कोरोना में माता पिता को गवाने वाले 10 वीं , 12 वीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ़ 

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में वार्षिक खेल कूद स्पर्धा का शुभारम्भ

Aman Samachar
error: Content is protected !!