Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पांच लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का मनपा ने लिया महत्वकांक्षी निर्णय

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की मुहीम को अधिक व्यापक व गतिशील करने के लिए मनपा ने 5 लाख वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर निकलने का महत्वकांक्षी निर्णय लिया है। वैक्सीन के आभाव न टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित होने के चलते मनपा ने इस आशय का निर्णय लिया है।

                शहर में मनपा के टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों की  भीड़ और वैक्सीन की आपूर्ति कम होने की समस्या को सुलझाने के लिए नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने वक्सीन खरीदने का मनपा को सुझाव दिया था। जिसे देखते हु महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकलने का निर्णय लिया है। मनपा  ने कोरोना मरीज को उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा 1100 बेड का ग्लोबल अस्पताल बनाया है। इसी तरह 1100 बेड का कोविड अस्पताल पार्किंग प्लाजा इमारत में बनाया है। कोविड अस्पतालों के माध्यम से मनपा कोरोना मरीजों को उपचार  सेवा मुहैया कराने के साथ कई निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित किया है। जिससे लोग अपनी पसंद के अस्पतालों में उपचार करा सकें। मनपा की ओर से औषधि  इंजेक्शन आदि उपलब्ध करने के साथ बड़े स्तर पर  कोरोना की जांच की व्यवस्था की गयी है।  कोरोना की रोकथाम के लिए मनपा ने वैक्सीन सेंटर बनाकर 45 आयु वर्ग से ऊपर के नागरिकों को टीका लगाने की मुहीम शुरू किया।  इसी दौरान 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाने  अनुमति दे  गयी है। कोरोना वैक्सीन के आभाव में टीकाकरण केन्द्रों र लोगों की भीड़ लगाने व मांग से कम वैक्सीन मिलने से समस्या होने लगी। मनपा क्षेत्र में टीकाकरण मुहीम को व्यापक व गतिमान बनाने के लिए पालकमंत्री शिंदे के निर्देश के निर्देश पर मनपा ने 5 लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का निर्णय लिया है।

संबंधित पोस्ट

ब्रेक द चैन के नियमों का उलंघन करने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण मेंकोरोना प्रतिबंधक उपायों का जिप सीईओ ने लिया जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

ठाणे जिले में 2 से 4 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने उद्योग में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन एड-ऑन कवर की शुरुआत की

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने “सर्वश्रेष्ठ एटीएम और सेल्फ-सर्विस इनोवेशन” पुरस्कार जीता

Aman Samachar

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 5 – 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!