Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सोमवार को महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफ़ान से तेज हवा व बारिश की संभावना

 

मुंबई [ युनिस खान ] अरब सागर से उठे समुद्री तूफ़ान टाक्टे रविवार को केरल , कर्नाटक , गोवा के तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही बरपा करते हुए आगे निकल गया है . महाराष्ट्र के तटवर्ती जिलों में सोमवार 17 जुलाई को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है . यह तूफ़ान अगले कुछ घंटो में विकराल रूप धारण करते हुए सोमवार की शाम तक गुजरात पहुँचने की संभावना है .                                                    तूफ़ान से राज्य के सिंधुदुर्ग ,रत्नागिरी जिले के साथ गोवा बारिश व तेज हवाओं से प्रभावित हो सकता है .हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है .समुद्री तूफ़ान टाक्टे की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सभी नियंत्रण व बचाव एजेंसियों को चौबीस घंटे एलर्ट रहने का निर्देश दिया है . तूफ़ान के कहर ने छः लोगों की जान ले चुका है .तूफ़ान से बचाव के एनडीआरएफ के साथ वायुसेवा व नौसेना को भी मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है .एनडीआरएफ की 100 टीमें केरल , कर्नाटक , तमिलनाडू  , गोवा ,गुजरात व महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भेजी गयी है . राजस्थान के जोधपुर ,उदयपुर ,व कोटा क्षेत्र  जिले में आंधी और बारिश होने की आशंका है ,इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा  रफ़्तार से आंधी आने की संभावना है .18 मई की दोपहर से शाम तक यह तूफ़ान  गुजरात के पोरबंदर और नालिया के बीच गुजरात तक पर पहुँच सकता है इस दौरान हवाओं की रफ़्तार 175 किमी प्रति घंटा हो सकती है . गुजरात के तटवर्ती इलाकों से करीब डेढ़ लाख लोगों को निकलकर सुरक्षित स्थानों में भेज दिया गया है . वहीँ कर्नाटक के सात जिलों के 70 से अधिक गाँव तूफ़ान से प्रभावित हुए है .महाराष्ट्र सरकार ने तूफ़ान के होने वाली तबाही से बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करते हुए आवश्यक सेवा व बचाव और राहत दल को तैनात कर  प्रशासन को एलर्ट रखा है . कोकण रीजन समेत ठाणे शहर के आपदा प्रबंधन नियत्रण  कक्ष तटवर्ती इलाकों में नजर रखे हुए है . ठाणे मनपा    आपदा प्रबंधन अधिकारी  संतोष कदम ने बताया है  कि मनपा अग्निशन ,आपदा प्रबंधन टीडीआरएफ  की टीमें तटवर्ती इलाके में तैनात की गयी है .

संबंधित पोस्ट

गिरगांव आमची मुंबई को जेनेरिक आधार का एक्सक्लूसिव रिटेल फ्रैंचाइज़ स्टोर मिला 

Aman Samachar

मिस मैच से परेशान हैं फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान

Aman Samachar

ऑनलाइन खेल महोत्सव 2021-22 के लिए मनपा ने खिलाड़ियों से हिस्सा ने का किया आवाहन 

Aman Samachar

राज्य सरकारी कर्मचारी संगठन जिला ठाणे शाखा की ओर से आयोजित किया रक्तदान शिविर 

Aman Samachar

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

मुंबई मंडल के पहले बैडमिंटन प्ले इंडिया ट्रेनिंग सेंटर का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!