Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा खरात का महासभा में सम्मान

भिवंडी [ युनिस खान ] कोरोना काल के दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने के कारण आज भी भिवंडी शहर में सभी चिकित्सा सेवाएं अच्छी तरह से जारी है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की महासभा में महापौर प्रतिभा पाटिल द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा के आर खरात को सम्मानित किया गया।
              गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल के दौरान भिवंडीकरों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा की खातिर राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के हाथों डा खरात का सम्मान किया गया था। इस बात को ध्यान में रखकर महापौर प्रतिभा पाटिल ने मनपा चिकित्सा अधिकारी डा खरात के सत्कार करने की सूचना प्रशासन को दी थी। सोमवार को मनपा मुख्यालय स्थित स्व. विलासराव देशमुख सभागृह में आयोजित महासभा में महापौर प्रतिभा पाटील के हाथों डा खरात को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, उपमहापौर इमरान वली मोहम्मद खान मंच पर उपस्थित थे। मनपा सभागृह में स्थाई समिति सभापति संजय म्हात्रे, सभागृह नेता विकास निकम, कोणार्क विकास आघाडी के गटनेता विलास आर पाटिल, कांग्रेस गटनेता हलीम अंसारी, नगर सेवक संतोष शेट्टी ,प्रशांत लाड, अरुण राऊत, श्याम अग्रवाल,मलिक मोमिन, मदन नाईक, मनोज काटेकर ने चिकित्सा अधिकारी डा खरात के कार्यों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मनपा के नगर सेवक और अधिकारी सभागृह में उपस्थित थे। मनपा महासभा में मौजूद तमाम जनप्रतिनिधियों ने डा खरात द्वारा कोरोना संक्रमण काल में शहरवासियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए उठाए गए आवश्यक कदमों की सराहना की गयी।

संबंधित पोस्ट

कर्जत-पनवेल के बीच शटल सेवा व नेरल-माथेरान रूट के निरीक्षण का रेल मंत्री ने दिया आदेश

Aman Samachar

लोकल ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला की आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया जान 

Aman Samachar

सी20 के अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए राष्ट्रीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई 

Aman Samachar

जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज के टीकाकरण शिविर में 700 छात्राओं ने लगवाया टीका 

Aman Samachar

एम के दिलीप करेंगे हिंदी खोरठा नागपुरी चैनल का शुभारंभ,नए कलाकारों को देंगे मौका

Aman Samachar

हिन्दी भाषी एकता परिषद समेत अन्य संस्थाओं को निरंतर सक्रिय रखने का संकल्प 

Aman Samachar
error: Content is protected !!