Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आन लाईन स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन शिविर में जिले के 60 मेधावी बच्चों ने लिया हिस्सा 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संकटकाल में विद्यालय एवं ग्रंथालय बंद होने की वजह से विद्यार्थियों को किसी भी तरह की किताबें पढ़ना बहुत मुश्किल हो गया है। पठन-पाठन की तकलीफ को गंभीरता से लेते हुए ठाणे जिला लोकविकास बहुद्देशीय संस्था द्वारा रविवार को सुबह 10 से 12 तक बजे ऑनलाइन माध्यम से  युवा छात्रों के लिए स्पर्धा परीक्षा पर केंद्रित मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। मार्गदर्शन सत्र का विषय “इंटरनेट पर शिक्षा के विविध स्रोतों का अध्ययन” था।
              मार्गदर्शन सत्र में ठाणे जिला अंतर्गत चल रहे स्कूलों के 60 मेधावी बच्चों ने भाग लिया। ऑनलाइन मार्गदर्शन सत्र की प्रमुख मार्गदर्शिका श्रीमती अमला पटवर्धन ( प्रमुख ग्रँथपाल के. वि.पेंढारकर कॉलेज) की गरिमामयी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  स्पर्धा मार्गदर्शन सत्र में डी. आर. पाटील (प्रिंसिपल रा.ज. ठाकुर विद्यामंदिर), पूजा प्रसाद कुलकर्णी  (प्रिंसिपल  इंदिरा गांधी विद्यालय, तडवी (प्रिंसिपल  विद्या प्रसारक संस्था  विद्यालय  बालकुम) एवं संस्था के सदस्य डॉ.प्रदीप वाघमारे, डॉ.ज्योति वाघमारे,डॉ.धनराज कोहचाडे, अर्चना कोहचाडे, डॉ. अजय लोखंडे, श्रीमती. कल्पना लोखंडे एवं प्रो. अरुण सिंह उपस्थित थे।
          लोकविकास बहुद्देशीय संस्था के सचिव डॉ अजय लोखंडे के अनुसार, आगामी 4 माह तक संस्था प्रत्येक रविवार को ऑनलाइन तरीके से स्पर्धा मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन करेगी।सभी सत्र ठाणे जिला अंतर्गत क्षेत्रों के गरीब-पिछड़े तबके से आने वाले विद्यार्थियों के लिए मुफ्त चलाए जाएंगे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन अस्मिता पाटिल ने किया।

संबंधित पोस्ट

जनता से पैसे इकट्ठा करके इनएक्टिव अधिकारियों को दो – संजय केलकर 

Aman Samachar

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मनपा मुख्यालय में दिलाई गयी शपथ

Aman Samachar

म्हाडा पुनर्विकास के लिए 3 एफएसआई ,कमर्शियल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 5 एफएसआई

Aman Samachar

39 वर्षीय स्वातिल ने मुंबईकरों से ब्लड कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनकी मदद करने की अपील की 

Aman Samachar

निर्देशक हंसराज लोहरा ने वेब सीरीज “जूनियर जासूस” का फर्स्ट लुक किया जारी,जून में होगी शूटिंग

Aman Samachar

निर्मात्री शबनम राज को मिला झारखंड कला रत्न सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!