Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ग्लोबल कोविड अस्पताल का दौराकर महापौर ने भोजनालय का किया निरिक्षण

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना मरीजों को दिए जाने वाले भोजन व स्वच्छता का निरिक्षण करने के  लिए महापौर नरेश म्हस्के ने ग्लोबल कोविड अस्पताल का दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को मनपा अच्छे  डाक्टर व स्टाफ की मदद से दर्जेदार उपचार सेवा मुहैया करा रही है। इसके साथ मरीजों को दिए जाने वाले अल्पाहार व भोजन गुणवत्ता पूर्ण होना आवश्यक है।

              महापौर म्हस्के ने अस्पताल के किचन का अचानक दौरा कर निरिक्षण किया। उनके साथ भाजपा नगर   सेवक  संजय वाघुले , शिवसेना नगर सेवक सुधीर कोकाटे आदि उपस्थित थे।  किचल में स्वच्छता व खाद्य सामग्री बनाने की पद्धति , आरोग्य की दृष्टि से योग्य  गुणवत्तापूर्ण भोजन , उसमें उपयोग होने वाले तेल ,सब्जी , फल आदि निरिक्षण किया।  किचन और गोदाम का निरिक्षण करने के बाद संतोष व्यक्त करते हुए महापौर म्हस्के ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को मुफ्त उपचार और खाने की सुविधा उपलब्ध कराने र मनपा लाखो रूपये खर्च कर रही है।  मरीजों को दवा उपचार के साथ योग्य खाद्य सामग्री मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज जैसी खान पान की व्यवस्था दिखाई गयी है ऐसी ही सुविधा मरीजों को आगे भी मिलना चाहिए। मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल में एस एंड ए कैटरिंग सर्विस प्रायवेट लिमिटेड को खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने का ठेका दिया गया है। महापौर म्हस्के ने कहा है कि ठेका की शर्तों व मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन व खाद्य सामग्री मरीजों को उपलब्ध होनी चाहिए।  इसी उद्देश्य से आज अस्पताल का निरिक्षण दौरा किया है। अस्पताल में मरीजों दी जाने वाली सुविधाओं व स्वच्छता में गड़बड़ी सहन नहीं की जायेगी। मनपा मरीजों के उपचार से लेकर उनकी संपुर्ण देखरेख पर ध्यान रखे हुए है।  मरीजों को शीघ्र स्वस्थ्य कर उन्हें घर भेजने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने भारत में शानदार 10 सालों का जश्‍न मनाया

Aman Samachar

झाड़ियों में खोये शहीद उद्यान को श्रमदान कर विधायक केलकर ने किया स्वच्छ 

Aman Samachar

भिवंडी में चक्रवात से गौशाला का शेड व एक घर गिरा , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

विटेस्को टेक्नोलॉजीज ने पुणे के तलेगांव में भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार अपने प्लांट का किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!