Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अम्बेडकर रोड के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राकांपा में शामिल

ठाणे [ युनिस खान  ] राकांपा नेता एवं गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में अंबेडकर रोड से सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जाधव, राजा जाधव, इरफान शेख और शिवा कारकून व महिलाओं समेत करीब150 कार्यकर्ता राकांपा में शामिल शामिल हो गए हैं। राकांपा ठाणे शहर अध्यक्ष और ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे और नवी मुंबई के युवा अध्यक्ष अन्नू आंग्रे ने पार्टी में प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है।
आंबेडकर रोड इलाके में सचिन जाधव, राजा जाधव, इरफान शेख, शिवा कारकून कई वर्षो  से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।  इन सभी का अंबेडकर रोड क्षेत्र में काफी अच्छा जनसंपर्क है।  ये सभी राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार की विचारधारा से प्रभावित होकर डा आव्हाड के कामकाज में विश्वास जताते हुए राकांपा में प्रवेश किया है। इसमें सचिन जाधव, राजा जाधव, इरफान शेख, शिवा कारकून व महिलाओं समेत 150 से अधिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश के अवसर डा आव्हाड से उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। महिलाओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज डा आव्हाड के ठाणे आवास पर पार्टी में शामिल हुए।  इस अवसर पर राकांपा युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर, ठाणे शहर के जिला युवा मुख्य आयोजक शिव ठाकुर, संतोष वाघमारे, शाम शिंदे आदि उपस्थित थे।
गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड ने कहा कि हर कोई बदलाव की उम्मीद करता है लोगों का काम हो रहा है।  लोगों को राकांपा पर भरोसा है। युवा समझते हैं कि उनका भविष्य सुरक्षित है इसलिए वे राकांपा में शामिल हो रहे हैं।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की यह ऊर्जा निश्चित रूप से बदलाव लाएगी।

संबंधित पोस्ट

अधिवक्ताओं को उपनगरीय ट्रेन से यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए – एड जावेद शेख

Aman Samachar

एचसीएल और अपलिंक ने एक्‍वाप्रेन्योर इनोवेशन पहल के लिए दुनिया भर से आवेदन मंगाए 

Aman Samachar

दुबे परिवार ने श्री गणेश की मूर्ति भेंट कर भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे का किया स्वागत 

Aman Samachar

रेंटोकिल पीसीआई ने एक्सपर्टो एंटी-मॉस्किटो रैकेट किया लॉन्च 

Aman Samachar

भिवंडी में ईद-ए-मिलादुन्नवी का प्रतीकात्मक जुलुस शांतिपूर्वक संपन्न

Aman Samachar

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

Aman Samachar
error: Content is protected !!