Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

  अनधिकृत रेती माफिया पर तहसीलदार की कारवाई , 30 लाख का बार्ज जप्त

भिवंडी [ युनिस खान ] अनधिकृत रेती उत्खनन की जानकारी मिलने के उपरांत जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों को रेती माफियाओं पर कड़क कार्रवाई के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी नार्वेकर के आदेश के उपरांत भिवंडी उपविभागीय अधिकारी वाघचौरे के आदेश पर तहसीलदार अधिक पाटिल की टीम ने पिंपलास से कोन गांव खाड़ी से अवैध रूप से रेती निकालने वालों पर कार्रवाई कर सेक्शन पंप सहित 30 लाख रूपए का बार्ज जप्त किया है.तहसीलदार की कार्यवाही से अवैध रूप से रेती उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है.
        गौरतलब हो कि अवैध रूप से खाड़ी से रेती निकाल कर राजस्व का नुकसान करने वालों पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर द्वारा कड़क कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए है. जिलाधिकारी नार्वेकर के आदेश पर भिवंडी उपविभागीय अधिकारी वाघचौरे ने तहसीलदार अधिक पाटिल को रेती माफियाओं पर कार्रवाई का आदेश दिया है. तहसीलदार अधिक पाटिल की टीम में शामिल मंडल अधिकारी खारबाव भास्कर टाकवेकर,अपर मंडल अधिकारी भिवंडी अतुल नाईक व  कोन, वेहेले, अंजुर, पूर्णा तलाठी की टीम सहित कोनगाव पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक गणपत पिंगले नें सुबह नाव के सहारे  पिम्पलास व कोंन गांव खाड़ी किनारे पहुंचकर सेक्शन पंप व 3 बार्ज कब्जे में ले लिया. राजस्व एवं पुलिस विभाग की कार्रवाई के भय से रेती निकालने वाले मजदूर मौके से फरार हो गए.राजस्व विभाग की टीम नें अवैध रेत माफियाओं पर कार्यवाही कर 30 लाख रुपये का बार्ज जप्त किया है. तहसीलदार पाटिल की शिकायत पर कोन गांव पुलिस ने अवैध तरीके से रेती उत्खलन करने वाले अज्ञात मजदूरों पर अपराधिक मामला दर्ज किया है.

संबंधित पोस्ट

समाचार पत्र विक्रेता किसानों के उत्पाद व दूसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई ग्राहकों के घर पहुंचाएंगे  – दत्ता घाडगे  

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “मिलिंद सोमन – यूनिटी रन”

Aman Samachar

Aman Samachar

मुहम्मद रफी अंसारी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

 नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को 15 जून को हाजिर रहने के लिए पुलिस ने जारी किया सम्मन

Aman Samachar
error: Content is protected !!