Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रेंटल हाउसिंग के घोटालों को दबाने के लिए कोंकण के दो मंत्रियों का प्रशासन पर दबाव – एड विक्रांत चव्हाण 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा में एमएमआरडीए की रेंटल हाउसिंग योजना के घरों के वितरण में भ्रष्टाचार हुआ है जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।  इस आशय का आरोप ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने लगाया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में मनपा के तीन पदाधिकारियों की सीआईडी या सीबीआई से जांच कराई जाए। इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं किये जाने पर कांग्रेस 26 जनवरी को मूक आन्दोलन करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण जिला मध्यवर्ती कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।  उनके साथ कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे, प्रदेश सदस्य राम भोसले, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष भालचंद्र महाडिक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शिंदे, प्रसाद पाटिल व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एमएमआरडीए के घरों के संबंध में मामला दर्ज किया है। कोंकण के दो मंत्री पुलिस पर आगे की कार्रवाई नहीं करने का दबाव डाला जा रहा है। एड चव्हाण ने मनपा के तीन अधिकारियों पर भी शामिल होने का आरोप लगाया है।  उन्होंने यह भी कहा कि झूठे दस्तावेज पेश कर यहां के फ्लैट को 20 लाख रुपये में बेचा गया। इस मामले में ठाणे पुलिस आयुक्त के साथ राज्य सरकार से भी न्याय की गुहार लगाई जाएगी।  उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे की कार्रवाई नहीं की गई तो अदालत में एक जनहित याचिका दायर की जाएगी।
मुंब्रा हो या कहीं और, इसी तरह के डेवलपर्स ने किराये की इमारतें खड़ी की हैं। लेकिन आज उनकी हालत बहुत खराब है। इसमें लगभग 15,000 परिवार रह रहे हैं। हालांकि, इन इमारतों को मूल रूप से घटिया गुणवत्ता का बनाया गया था और मनपा के अधिकारियों और कुछ जनप्रतिनिधियों पर जानबूझकर इसकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।

संबंधित पोस्ट

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar

विधि सेवा शिविर एवं शासकीय सेवा, योजना सम्मेलन  17 अक्टूबर को शहापुर में

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची में 373 बच्चों का चयन

Aman Samachar

हर एम्बुलेंस पर सरकार की डिजिटल नज़र , सरकार की एम्बुलेंस पॉलिसी जल्द – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

ठाणे शहर में चौबीस घंटे में 122 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 3 मरीजों की मृत्यु 

Aman Samachar

विपक्षी दल के नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त से मुलाक़ात कर महासभा के मुद्दे पर की चर्चा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!