Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 ईंधन दर वृद्धि के विरोध में भिवंडी कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भिवंडी  [ एम हुसेन ] केंद्र सरकार द्वारा प्रतिदिन रसोई गैस, पेट्रोल, डिजेल सहित खाद्य तेल की कीमतो मेेें वृद्धि बदस्तूर जारी है। पेट्रोल सौ रूपए के ऊपर चला गया है जिसका कारण सर्वसामान्य वाहन चालकों पर इसका प्रभाव पड रहा है और डिजेल की कीमत में वृद्धि होने के कारण  महंगाई बढते जा रही है।  केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य भर में जगह जगह आंदोलन किया गया है।
            भिवंडी शहर कांग्रेस अध्यक्ष  रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व मेें  वंजारपट्टी नाका स्थित विविध पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन  किया गया ।इसी प्रकार कल्याण नाका,नारपोली,कारिवली नाका स्थित पेट्रोल पंप पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया ।उक्त आंदोलन में नगरसेवक फराज बाबा बहाउद्दीन,तलहा मोमिन ,मो हुसेन खान,शकील अंसारी,साजिद अंसारी,मुन्ना अंसारी,मुुुजाहिद अंंसारी, सहित पदाधिकारी शाहिद सिद्दीकी, इरफान पटेल,अब्दुस्सलाम शेख , सिकंदर नदाफ  ,रुक्साना कुरैशी,ओबीसी कांग्रेस सेल के शहराध्यक्ष अनंता पाटील ,माज फारूकी , परवीन खान ,अनीसा अंसारी,नसीम अंंसारी, शमीम कुरैशी ,साजिद अंसारी ,सलीम अंंसारी,अर्शी आजमी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल थे ।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस ने सात एयरबस A350F कार्गो विमानों का दिया ऑर्डर

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

युवक पर जानलेवा हमला , 10 से 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

कपड़ा डाइंग के बायलर में लगी आग कोई हताहत नहीं

Aman Samachar

500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का प्रस्ताव मंजूर

Aman Samachar

आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं का सभी विभाग शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें – अतिरिक्त जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!