Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अभिनेता नरेंद्र कुमार की भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन न. 1 का शुभ मुहूर्त मुंबई में हुआ सम्पन्न

मुंबई , भोजपुरी फ़िल्म जगत के नवोदित फ़िल्म अभिनेता नरेंद्र कुमार की भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन न. 1 का शुभ मुहूर्त बीतें दिन अल्का याग्निक स्टूडियो मुम्बई में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर भोजपुरी फ़िल्म जगत के लोकप्रिय व चर्चित अभिनेता प्रकाश जैस सहित टीम से जुड़े अन्य उपस्तिथ हुए। विधिवत पूजा अर्चना व ईश्वर की आराधना के साथ मन में फ़िल्म की सफलता की मनोकामना करते हुए शुभ मुहूर्त किया गया।
            नरेंद्र कुमार इससे पूर्व काफी टीवी सीरियल,वेब सीरीज और फ़िल्म कर चुकें हैं।फ़िल्म की नायिका शिखा स्वरूप बॉलीवुड व झॉलीवुड की फिल्में इससे पूर्व कर चुकी हैं। जबकि,सुधीर यादव व अद्विका सिंह इस फ़िल्म से भोजपुरी में डेब्यू करने जा रहें हैं।
मुहूर्त की समाप्ति के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि यह एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं।जिसे सपरिवार एक साथ देखा जा सकता हैं। इस फ़िल्म को उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर व अन्य लोकेशन्स पर फिल्माया जाएगा।
           इस फ़िल्म का निर्माण ब्रदर्स फिल्म्स के बैनर तले की जा रहीं हैं।जिसके निर्माता वी वी सत्यामूर्ति,लेखक व निर्देशक विवेक कुमार मणि, संगीतकार अनुज तिवारी व अरविंद लाल यादव हैं। जबकि फ़िल्म में नरेंद्र कुमार, शिखा स्वरूप, अद्विका सिंह, सुधीर यादव, अनुष्का तिवारी, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, अनामिका गौतम व वी एम गुप्ता अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। फ़िल्म के प्रचारक रामचंद्र यादव व कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

 अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंटलाईन वर्कर बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला गरमाया

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2 बार की ऑलिम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

Aman Samachar

कोरोना से बचाव के उपाय के लिए महिला कांग्रेस ने किया वेबिनार का आयोजन 

Aman Samachar

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने ट्रायकॉग और सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के साथ मिलकर एआई की मदद से हाइपरटेंशन एवं ईसीजी की देश में पहली बार परीक्षण की शुरुआत की

Aman Samachar

राबोडी में 75 फीट झंडे के साथ निकली तिरंगा रैली 

Aman Samachar
error: Content is protected !!