Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे ,पालघर ग्रामीण विकास के लिए डहाणू कल्याण रेल मार्ग की मांग उठी

ठाणे [ युनिस खान ] देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे व पालघर  जिले का अधिकांश ग्रामीण भाग अभी तक विकास की राह देख रहा है। यहां पर भले ही यातायात के साधन हैं लेकिन जिस मात्रा में रेलवे सेवा, सड़कों का निर्माण होना चाहिए था वह अभी तक नहीं हो पाया है इसके चलते इस परिसर के विकास के लिए डहाणू कल्याण रेलवे मार्ग को मंजूरी दिलाने की मांग ठाणे जिला रेलवे प्रवासी संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने रेलवे बोर्ड से की है ।
              जिला रेलवे प्रवासी संगठन पिछले 38 वर्षों से रेल यात्रियों की विभिन्न समस्याओं पर काम कर रहा है। केंद्र सरकार , रेलवे और राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करके सभी समस्याओं का समाधान भी करवाया है। पालघर जिला के शहरी परिसर में जिस प्रमाण में शहरीकरण बढ़ा है उस प्रमाण में ग्रामीण परिसर में नहीं हो पाया है। इसलिए यह क्षेत्र विकास से वंचित रह गया है। इसके लिए डहाणू -कल्याण और कल्याण- अहमदनगर रेलवे मार्ग विकसित करने के 1970 से प्रयास किए जाने की बात तो होती है लेकिन सर्वेक्षण करने से आगे बढ़ कर कोई काम अभी तक नहीं हो पाया है। ओम प्रकाश शर्मा का कहना है की डहाणू कल्याण रेलवे बन जाने से कई समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। बेरोजगारी को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही कृषि उत्पादों को अच्छा बाजार मिल सकेगा । यह रेलवे मार्ग तीन महापालिकाओं को जोड़ने वाला है । यह ग्रामीण परिसर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। शर्मा ने रेलवे बोर्ड से मांग की है की डहाणू, आशागड़े ,चारोटी, तलवाड़ा विक्रमगढ़ मालवाड़ा वाडा, अबिटघर  सांगाव, आनगांव रोहानी ,पडघा ,खडवली और कल्याण होकर नया रेल मार्ग तैयार किया जाए।

संबंधित पोस्ट

 म्युकोरमायकोसिस बीमारी के उपचार के लिए कलवा अस्पताल में अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर शुरू करना का निर्णय

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाले पहनने-योग्य डिवाइस, बॉब वर्ल्ड वेव को किया लॉन्च

Aman Samachar

चीफ इलेक्शन ऑफिसर की अध्यक्षता में हुई एसआईआर ज़रूरी समीक्षा बैठक 

Aman Samachar

ठाणे व पालघर जिले के लोक न्यायालय में10 हजार 658 मामलों का समझौता आधार पर निपटारा 

Aman Samachar

क्रांतिकारी राघोजी भांगरे का ठाणे जेल में बनेगा स्मारक – निरंजन डावखरे

Aman Samachar
error: Content is protected !!