Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

हास्य इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज बेड स्टोरीज 7 जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वेब सीरीज films by FilmBuffs LLP & Rids Entertainment Pvt. Ltd. के बैनर तले निर्मित बेड स्टोरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई को रिलीज होगी। यह वेब सीरीज हास्य,इमोशन और रोमांस से भरपूर हैं। ट्रैलर देखने से पूरी वेब सीरीज का अंदाजा लगाया जा सकता हैं।
             इस वेब सीरीज में संजय मिश्रा बेड की भूमिका में हैं और पूरी कहानी बेड पर ही आधारित हैं। इमोशनल टच के साथ सीरीज में दर्शकों को भरपूर रोमांस का आनंद मिलेगा। साथ ही एक विचार भी दर्शकों के मन में उभरेगा।जब दर्शक पूरी सीरीज देखेंगे।देखा जाए तो एक बेड के इमोशन को लेकर पूरी सीरीज का निर्माण किया गया हैं।जिसमें कई किरदार दिखेंगे जो समाज से प्रेरित हैं। अर्थात निजी जीवन में जैसा अनुभव होता हैं।ठीक वैसे ही किरदार और कहानी का समावेश हैं बेड स्टोरीज। अगर एक वाक्य में कहा जाएं तो यह वेब सीरीज एक अतरंगी बेड संग सात कहानियों पर आधारित हैं। वेब सीरीज में प्रमुख रूप से संजय मिश्रा नजर आयेंगे।वहीं अन्य कलाकार परितोष त्रिपाठी,प्रियांशु सिंह राजपूत,सहर्ष कुमार शुक्ला,राजेंद्र गुप्ता, तानिया राजावत,इंदिरा तिवारी,अपराजिता दे,विकास शुक्ला,चेतन शर्मा,समृद्धि चंडोला,गजल सूद,प्रगीत पंडित,त्रिपुरारी यादव,हरवीर सिंह,अल्ताफ हुसैन,जिया जे सोलंकी,नेहिका सिंह राजपूत,नताशा रस्तोगी ने अभिनय किया हैं।
          सीरीज बेहद ही मनोरंजक हैं,जो दर्शकों को पूर्ण रूप से मनोरंजित करेगी।इस वेब सीरीज के लेखक व निर्देशक अर्पिता पटनायक,निर्माता सूरज खन्ना ,पुनीत शुक्ला, संवाद सूफी खान, संगीतकार सेमल भट्ट,निखिल कोटिभास्कर,सह निर्माता कुंवर अभिषेक सिंह,एसोसिएट प्रोड्यूसर पुष्पा खन्ना,एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रोहित रंजन हैं।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा में ठेके पर काम करने वाले 88 मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके में 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति करने से नागरिकों को राहत 

Aman Samachar

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सुचारू और दुर्घटना मुक्त हो – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar

पेटीएम कंपनी के 30 सितंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के नतीजे

Aman Samachar

दुबे परिवार ने श्री गणेश की मूर्ति भेंट कर भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे का किया स्वागत 

Aman Samachar

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू टोल फ्री व वाट्सअप नंबर बंद

Aman Samachar
error: Content is protected !!