Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

धोखादायक इमारतों को खाली करने, सडकों की मरम्मत कार्य में लापरवाही सहन नहीं – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ] सड़क दुर्घटना टालने के लिए खड्डे पाटने , धोखादायक इमारत , सडकों की मरम्मत ,सफाई के काम तत्काल करने का आदेश देते हुए मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने उक्त कामो में लापरवाही सहन नहीं किये जाने की स्पष्ट चेतावनी दी है। दो दिनों के दौरे के बाद आज अधिकारीयों की बैठक में उन्होंने इस आशय का आदेश दिया है। उन्होंने सडकों के खड्डों की यथास्थिति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

                     शहर में कुछ दिनों की भारी बारिश के चलते सडकों पर खड्डे होने की बात कही गयी है। खड्डों को पाटने , धोखादायक इमारतों की समस्या व स्वच्छता के कार्यों की समीक्षा करने के लिए मनपा आयुक्त डा शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों की बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी सडकों के खड्डे पाटने , सड़क डिवायडर , फुटपाथ की मरम्मत की तत्काल कार्यवाही शुरू करने का सक्त आदेश संबंधित अधिकारीयों को दिया है। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संजय हिरवाड़े , उपायुक्त संदीप मालवी , अशोक बुरपुल्ले , मनीष जोशी , ज्ञानेश्वर ढेरे , नगर अभियंता रविन्द्र खड्ताले , सभी सहायक आयुक्त व कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे। सभी सहायक आयुक्त अपने अपने क्षेत्र में तत्काल खड्डों की जांच कर उसकी मरम्मत कर उसकी रिपोर्ट दें।  शहर की सड़कों के खड्डे पाटने , सड़क डिवायडर , फुटपाथ की मरम्मत , सफाई , मेनहोल पर ढक्कन लगाने , धोखादायक इमारते खाली कराने , सुशोभीकरण व वृक्ष प्राधिकरण आदि के सभी कार्य युद्ध स्तर करने का आदेश देते हुए मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दो दिन में खुद निरिक्षण करने का संकेत दिया है।

संबंधित पोस्ट

रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी रॉयल्स के अध्यक्ष पद पर राजू पाटील की हुई नियुक्ति

Aman Samachar

उत्सव 75′ ठाणे निश्चित रूप से प्रशंसनीय है – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

सामाजिक सौहार्द और भाईचारा को मजबूत करने के लिए जुलुस कमेटी का विधायक ने किया सम्मान

Aman Samachar

ठाणे पूर्व कोपरी की पानी समस्या को लेकर महिलाओं ने मोर्चा निकालकर मनपा के गेट पर फोड़ा मटका 

Aman Samachar

एनसीपी-शरदचंद्र पवार पार्टी में कार्यकर्ताओं की इनकमिंग शुरू  – मनोज प्रधान

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा को सक्षम बनाकर नागरिकों को दर्जेदार यात्री सेवा मुहैया कराने में गृहनिर्माण मंत्री से सहयोग की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!