Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मौजूदा हालात में देश को कांग्रेस के विचारों की आवश्यकता है  – चंद्रकांत पाटील 

ठाणे [ युनिस खान  ] देश के मौजूदा हालात को देखते हुए आज कांग्रेस पार्टी के विचारों की जरूरत है और कांग्रेस कोई पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है।  इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव और ठाणे शहर कांग्रेस प्रभारी चंद्रकांत पाटिल ने इस आशय की से अपील की है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ठाणे शहर जिला  कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण , सचिन शिंदे , डॉ. जेबी यादव, राजेश जाधव, भालचंद्र महादिक सहित अन्य पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।  इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी ठाणे मनपा चुनावों में लोगों के काम के लिए एक दबाव समूह के रूप में काम करेगी।
ठाणे कांग्रेस की वर्षगांठ के अवसर पर आज तलावपाली पर देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्रिकेट की 101 टीमों को क्रिकेट सामग्री वितरित की गई और इन सभी टीमों के खिलाड़ियों को मास्क भी वितरित किए गए।

संबंधित पोस्ट

मोटापा एक बीमारी नहीं बल्कि 225 अन्य बीमारियों की जननी है – डॉ रमण गोयल

Aman Samachar

ठाणे बेलापुर मार्ग के किनारे सर्विस रोड व फ्लाईओवर के लिए मनपा ने मांगे एमआईडीसी से भूखंड 

Aman Samachar

प्रताप सरनाईक के कड़े रुख से एसटी निगम को होगी 12 करोड़ रुपये की बचत 

Aman Samachar

मणिपुर की घटना के विरोध में राकांपा कार्यकर्ताओं ने किया मौन विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

भिवंडी में नाला सफाई की गति बेहद धीमी होने से आखिरी डेडलाइन तक काम पूरा होने की आशंका 

Aman Samachar

क्लस्टर का विरोध नहीं; लेकिन, पांच गुना बढ़ रही आबादी को पानी और दूसरी सुविधाएं कैसे मिलेंगी? – मनोज प्रधान

Aman Samachar
error: Content is protected !!