Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर का ड्रग रैकेट कनेक्शन भिवंडी से जुड़ा

 भिवंडी [ एम हुसेन ] अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग मामले में गिरफ्तार कर भिवंडी न्यायालय में पेश किया जिन्हे मा न्यायालय ने एक दिन की पुलिस हिरासत पर भेज दिया है। इस दौरान भिवंडी न्यायालय परिसर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। कासकर को 26 जून को ठाणे की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा ।
              गौरतलब है कि एनसीबी की टीम पिछले दिनों मुखविर की सूचना पर मुंबई के दादर,चूनाभट्ठी एवं भिवंडी से ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके 17 किलो कश्मीरी हशीश और 4.40 लाख रुपए नगद बरामद किया था। इस गिरफ्तारी के बाद एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हुआ था। जो कश्मीरी हशीश को पंजाब के रास्ते मुंबई लाते थे । हशीश  मामले में एनसीबी ने मुंबई से पांच लोगों को गिरफ्तार करके जब पूरे ड्रग नेटवर्क को खंगालना शुरू किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे प्रकश में आए। इसी बीच भिवंडी के पड़घा स्थित टोलनाका के पास से कश्मीर के दो व्यक्ति शब्बीर उस्मान शेख और निजामुद्दीन अहमद ताजा को हिरासत में लेकर जब उनकी तलाशी लिया गयया तो उनके पास से 12 किलो हशीश बरामद हुआ।सीआर संख्या 158/2021 दर्ज करके दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
            बतादें कि धनउगाही के मामले में इकबाल कासकर 18 सितंबर 2017 से ठाणे सेंट्रल जेल में बंद था,एड. जेन कुवारी ने बताया कि एनसीबी की टीम ने इकबाल कासकर को शुक्रवार दोपहर भिवंडी न्यायालय में पेश किया था और एनसीबी ने सोमवार तक पुलिस हिरासत की मांग किया था। लेकिन न्यायालय ने केवल एक दिन की पुलिस हिरासत में देने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि इक़बाल कासकर को 26 जून को ठाणे के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
 एनसीबी सूत्रों के अनुसार ड्रग मामले की जांच के दौरान एनसीबी को अंडरवर्ल्ड से टेरर फंडिंग और ड्रग्स की आपूर्ति से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं,इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।यह भी पता चला है कि जांच में मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी ने मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी किया था। पूछताछ और ड्रग्स सप्लाई के तार दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर से मिले थे। जिसके बाद ठाणे जेल में बंद इकबाल कासकर को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है ।
               एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े चिंकू पठान के ड्रग रैकेट कनेक्शन का पर्दाफाश करने में सफल साबित हुए हैं ।एनसीबी ने भिवंडी शहर के पद्मनगर क्षेत्र निवासी रोहित वर्मा को भिवंडी के एक ज्वेलर्स विक्की जैन के साथ जनवरी 2021 में गिरफ्तार किया था ।जिसके बाद 17 जून को एनसीबी की टीम ने पड़घा टोलनाका के पास से शब्बीर शेख एवं निजामुद्दीन ताजा को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से दो बैग में 12 किलो हशीश बरामद हुआ था, जो कश्मीर से मोटर साइकिल द्वारा पंजाब होते हुए मुंबई आते थे ।

संबंधित पोस्ट

 नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को 15 जून को हाजिर रहने के लिए पुलिस ने जारी किया सम्मन

Aman Samachar

किसान विरोधी कानून में बदलाव करने तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर आन्दोलन करती रहेगी – विश्वजीत कदम

Aman Samachar

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील इंडिया बना आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पियनशिप फाइनल का ऑफिशियल पार्टनर 

Aman Samachar

बिजली की चोरों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करायेगी टोरेंट पावर कंपनी 

Aman Samachar

आरोग्य अधिकारी,कर्मचारी के कार्य सराहनीय-महापौर प्रतिभा पाटील

Aman Samachar
error: Content is protected !!