Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने आन्दोलन कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का किया निषेध

ठाणे [ युनिस खान ] सर्वोच्च न्यायालय में केंद्र सरकार की ओर से त्रुटिपूर्ण प्रतिज्ञापत्र देने से ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण खतरे में पद गया है। आज पुनः आरक्षण दिलाने की मांग करते हुए कांग्रेस सड़क पर उतरकर आन्दोलन कर रही है।  इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा कि ओबीसी का आरक्षण बहाल कराने के लिए कांग्रेस पीछे नहीं रहेगी।

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आदोलन कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का निषेध किया गया। शहर अध्यक्ष एड चव्हाण ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती व सामाजिक न्याय दिन पर आज कांग्रेस ओबीसी समाज के न्याय के लिए आन्दोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि सात वर्षों से केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार जुमलेबाजी कर रही है। उसके निर्णय जनता के लिए अन्यायकारक साबित हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। केंद्र सरकार ने स्वायत्य संस्थाओं पर प्रभाव डालकर काम करा रही है।  हर वर्ष परेशान है लोगों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अघोषित आपातकाल ही नहीं अमर्यादित आपातकाल लगा है।  सरकार का विरोध और न्याय के लिए आवाज उठाना भी देशद्रोह बताकर जल में डाल दिया जा रहा है। केंद्र सरकार आरक्षण समाप्त करने की अपनी पुरानी नीति पर काम कर रही है और लोगों को दिखने के लिए आरक्षण की हितैसी बनने का दिखावा करने में भी पीछे नहीं है। आन्दोलन में ठाणे जिला इंटक के अध्यक्ष सचिन शिंदे ,सेवादल अध्यक्ष शेखर पाटील , प्रदेश सदस्य सुखदेव घोलप ,डा जेबी यादव , भालचन्द्र महाडिक , राहुल पिंगले , महिला अध्यक्षा शिल्पा सोनोने , रेखा मिरजकर , एड जिया शेख , रमेश इन्दिसे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

मासज की आड़ में स्पा चालक को गिरफ्तार कर पुलिस 5 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

Aman Samachar

कोपरी पांचपखाडी से महायुती से मुख्यमंत्री शिंदे व महाविकास अघाड़ी से केदार दीघे ने भरा नामांकन

Aman Samachar

ठाणे शहर में चौबीस घंटे में 122 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 3 मरीजों की मृत्यु 

Aman Samachar

कैंसर अस्पताल के साथ त्रिमंदिर बनने से दवा और दुआ दोनों एक जगह मिलेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

कनेक्ट इनसाइट्स प्रीमियर लीग ने सफलतापूर्वक क्रिकेट की मेजबानी की 

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!